Image Source: Google Search

आज हम आपको एक आसान सी व्रत की रेसिपी बताने जा रहें हैं जिसका नाम है मखाने की खीर। ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छे होती है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।


सामग्री

मखाने                    100 ग्राम

देसी घी                   1 बड़ा चम्मच

चीनी                      2 बड़े चम्मच या स्वादानुसार

इलाइची पाउडर       3-4 चुटकी

दूध                        1 1/2 कप

विधि

एक कढ़ाई गैस पर गर्म करने को रखें। अब इसमें देसी घी डालें। घी गर्म होने के बाद साफ़ किये हुए मखाने इसमें डालकर भूने। इसे लगातार चलाते रहें। थोड़ी देर में ही मखाने भुन जाएंगे। चेक करने के लिए इसे हाथों से तोड़ कर देखें। ये कुरकरे होने चाहिए। अब आप गैस बंद कर दें। अब इसको थोड़ा ठंडा होने को रख दें।

अब इन माखनो को ग्राइंडर में या सिलबट्टे पर मोटा कूट लें। एक पैन में दूध को उबाल आने तक गर्म करें। अब इसमें मखानो और चीनी को डालकर पकाएं। इसमें इलाइची पाउडर मिला दें। अब गैस को धीमी आंच पर रख दें। १०-१२ मिनट्स तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts