इस गर्मियों में बनाये तरबूज के स्वादिष्ट कोफ़्ते

तरबूज एक ऐसा फल है जिसे बच्चे और बड़े दोनो ही बहुत ही पसंद करते हैं। ख़ासकर गर्मियों के दिनों के लिए ये बहुत अच्छा फल माना जाता है। पर सब्जी इसके छिलकों को फेंक देते हैं। आज हम आपको उन्ही छिलकों से एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कि बहुत हो स्वादिष्ट होती है।तो आइये जानते है तरबूज के छिलकों से कोफ़्ते बनाने की सरल विधि।



सामग्री

तरबूज़ (छिलके)          मध्यम आकार का

बेसन                             1/2 कप

नमक              स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर     1/4 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर       1/4 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर         1/4 छोटी चम्मच

प्याज               1 मध्यम

लहसुन                    8-10 कलियाँ

टमाटर              1 मध्यम

तेल                 तलने के लिए

विधि

सबसे पहले तरबूज़ के छिलकों को ऊपर का हरा छिलका छील कर निकाल दे। अब सभी को अच्छे से धो कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कूकर में थोड़ा सा पानी डाल और साथ ही सभी छिलकों को भी डाले के 2 सीटी आने दे। अब इसे ठंडा होने पर इसका सारा पानी निचोड़ कर निकाल दे और इसको ग्राइंडर में पीस के पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल ले और इसमें बेसन, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिला ले। अब गैस पे कढ़ाई को रखे और उसमें तेल को गर्म करें । अब इस तैयार मिश्रण की कोफ़्ते बना कर डीप फ्राई कर ले।

सभी कोफ़्तों के तैयार हो जाने के बाद उसी कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल छोड़ दें और बाकी तेल अलग निकाल लें। अब इस तेल में लहसुन और प्याज का पेस्ट डालें औए भूने। अब इसमें पिसा टमाटर भी डाल दे। साथ ही नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला ले। धीमी आंच पर मसाले को तेल अलग होने तक भूने। अब इसने जरूरतानुसार पानी को डाले। एक उबाल आने पर इसमे तैयार कोफ़्ते भी डाल दे। धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें। तैयार है तरबूज़ के छिलकों के स्वादिष्ट कोफ़्ते। गर्मागम रोटियों के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मलाई चाप बनाने की सरल विधि

    मलाई चाप एक बेहद लोकप्रिय इंडो-नॉर्थ इंडियन डिश है, जो अपने क्रीमी, हल्के मसालेदार और रेस्टोरेंट जैसे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसे स्टार्टर, स्नैक या नान, रूमाली रोटी और तंदूरी रोटी के साथ मुख्य व्यंजन के रूप में भी परोसा जा सकता है। आवश्यक सामग्री (3–4 लोगों के लिए) मुख्य सामग्री सोया चाप…

    Spread the love
  • |

    सर्दियों में बनाये गुड़ की चाय

    सर्दियों के मौसम में चाय तो सभी पीते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें है गुड़ की चाय की रेसिपी। यह बहुत ही लाभदायक होती है। सामग्री (दो कप चाय के लिए) दूध 1 कप पानी 1 कप चाय पत्ती 1 छोटा चम्मच गुड़ 3 छोटे चम्मच छोटी इलायची 2 अदरक 1 छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • जानिये नारियल खाने के फायदे

    नारियल या कोकोनट एक ऐसा फल है जो की सम्पूर्ण भारत में खाया जाता है। हालांकि दक्षिण भारत में ये ज्यादा पसंद किया जाता है क्यूंकि इसकी पैदावार भी वहीँ पर होती है। आज हम आपको नारियल के फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। नारियल में विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए…

    Spread the love
  • |

    आसान तरीके से बनाये स्वादिष्ट फ्रूट क्रीम

    फ्रूट क्रीम एक इंडियन डिजर्ट है जोकि बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत ही जयादा स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको इसी की रेसिपी बताने जा रहे है।  सामग्री केसर                            5-6 रेशे दूध                               1 छोटा चम्मच बादाम                          10-12 ( छोटे टुकड़ो में कटा हुआ ) पिस्ता                           10-12 (…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: मटन का अचार

    अचार तो आपने बहुत से खाये होंगे पर क्या आपने कभी मटन का अचार खाया है। आज हम आपको बताने जा रहे है मटन का अचार बनाने की सरल विधि जो स्वाद में बहुत ही उम्दा है। तो शुरू करते हैं Chef Shipra की एक और रेसिपी। सामग्री मटन              250 ग्राम तेल               तलने…

    Spread the love
  • |

    सेहत का अनमोल खजाना है चना का सत्तू, जानिए इसे खाने के जबरदस्त फायदे

    चना का सत्तू (chane ka sattu) भारतीय खाने का एक बहुत ही प्राचीन हिस्सा है, जिसे सेहत के दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक पौष्टिक पदार्थ है जो चने को भूनकर और पीसकर तैयार किया जाता है। सत्तू का सेवन आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आइए जानते हैं…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *