|

गणेश चतुर्थी पर बनायें ड्राई फ्रूट्स वाले बिना चीनी और गुड़ के मोदक

chef shipra recipe
chef shipra recipe
Image Source: Google Search

दोस्तों गणेश चतुर्थी आ रही है। आज हम आपको गुड़ और चीनी के
बने
स्वादिष्ट मोदक की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो
आइये जानते हैं मोदक
बनाने की सरल विधि।

सामग्री

स्टफ्फिंग के लिए

घी
              
1 1/2 छोटा चम्मच

काजू
             2 बड़े चम्मच

किशमिश
          2 बड़े चम्मच

बादाम
            2 बड़े चम्मच

खजूर
             1/2 कप

दूध
              
1/4 कप

मिल्क पाउडर
      1/2 कप

नारियल                       
1/4 कप

आटे के लिए

पानी
             
1 1/2 कप

घी
              
1/4 छोटा चम्मच

चावल का आटा

नमक
             स्वादानुसार

विधि

स्टफ्फिंग की विधि

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखे और उसमें आधी छोटी चम्मच
घी गर्म करें। अब इसमें बारीक कटे काजू
, बादाम और किशमिश डाले और भून लें। अब इसमें खजूर डाले और
अच्छी तरह से मिलाते हुए
भूनें। पूरी तरह से भुन जाने के बाद गैस बंद
करे और इस मिश्रण को
ठंडा होने को रख दे।

अब एक दूसरा पैन गैस पर रखे और इसमें एक छोटी चम्मच घी डालकर
गरम करे। अब इसमें दूध डाले। दूध और घी के अच्छे से मिल जाने

के बाद इसमे मिल्क
पाउडर डालकर मिलाये। लगातार चलाते हुए पैन से अलग होने तक इसको
भूनें।

अब इसमें घिसा हुआ नारियल डालकर मिला ले। जब दोनो अच्छी
तरह से आपस में मिल जाये तब इसमे ड्राई फ्रूट का तैयार मिश्रण
डालकर मिला लें। यदि
आप चाहे तो खुश्बू के लिए इसमे इलाइची पाउडर को भी मिला सकती

है। तैयार है
स्टफ्फिंग।

मोदक बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखे। अब उसमे पानी, नमक और घी डाले। अब इसको उबाल आने तक पकाएं।
अब इसमे चावल का आटा मिलाएं। और पूरी तरह
से मिल जाने के बाद गैस बंद कर दे और इस
आटे को पांच मिनट्स के लिए ढक कर रख दें।

अब इसको एक बाउल में निकाल ले और गर्म गर्म आटे को नरम गूंध
ले। ध्यान रखे कि इसमें पानी नही मिलाना है। अब इस आटे की
हाथों से छोटी छोटी कटोरियाँ बना ले।
साइड से इसमे हर तरफ से प्लेट्स बनाते जाए
जैसे कि मोदक में होती है। अब इसमें एक
से डेढ़ चम्मच तैयार मिश्रण को डाले और ऊपर
से हाथों से दबा दबा कर बंद करे। या फिर
आप चाहे तो मोदक के सांचे के प्रयोग भी कर
सकती है ।

तैयार मोदक को 10 मिनट्स के लिए भाप
में पका लें। तैयार
है ड्राई फ्रूट्स वाले बिना चीनी और गुड़ के मोदक।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी
रेसिपी के बारें में जानना
चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें
ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी
मिलती रहे।

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट बथुए की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हम सभी पसंद करते हैं। पर सर्दियों के मौसम में बथुए की पूरी खाने का मजा ही कुछ और है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले बथुए की पत्तियों को अच्छी तरह धो कर के उबाल ले। ठंडा होने पर इन पत्तियों को अच्छे से मैश कर…

    Spread the love
  • |

    अदरक का चटपटा और स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो अदरक का तो क्या कहना। आज हम आपको अदरक का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री अदरक नीम्बू                                       200 ग्राम काली मिर्च पाउडर                              …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट वेजिटेबल राइस बनाने की सरल विधि

    यूँ तो खाने के साथ चावल सभी कहते है पर आजकल के मौसम में जब सभी प्रकार की सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती है तो क्यों ना वेजिटेबल राइस का मजा लिया जाए ? तो आइये आज जानते है इसकी रेसिपी। सामग्री तेल                                   2 बड़े…

    Spread the love
  • |

    अदरक का शरबत बनाने की सरल विधि

    अदरक का शरबत एक ऐसा पेय है जो की स्वाथय के लिए काफी लाभदायक होता है। ये आपकी पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री सूखी अदरक (सौंठ)         1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी                            1 कप नीम्बू                            1/2 लौंग                             3-4 छोटी इलाइची…

    Spread the love
  • |

    बनाये क्रिस्पी बेक्ड पोटैटो फ्राइज ओवन में

    स्नैक्स तो हम सभी पसंद करते हैं। इसलिए हम आपको एक टी टाइम स्नैक्स के बारे में बताने जा रहें हैं। इसका नाम है क्रिस्पी बेक्ड पोटैटो फ्राइज। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                                5 मध्यम नमक                               स्वादानुसार तेल                                  2 बड़े चम्मच लहसुन पाउडर                  1 छोटा चम्मच लाल मिर्च…

    Spread the love
  • जब कोई भी सब्जी ना हो घर पर तो बनाये इसे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love