|

जन्माष्टमी स्पेशल: कुटु के आटे का डोसा बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Image

अक्सर हम लोग व्रत में खान पान को लेकर परेशान रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है व्रत के दौरान खाये जाने वाली रेसिपी।

सामग्री:

कुटु का आटा     2 कप

पानी            बेटर के लिए

उबला आलू      2

हरी मिर्च        2

साबुत जीरा      1 छोटा चम्मच

सेंधा नमक      1/2 छोटा चम्मच

काली मिर्च      1/4 छोटा चम्मच

विधि

एक बाउल में कुटु का आटा, पानी, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें तथा इसका घोल बना लें। इस घोल को 10 मिनट्स के लिए रख दें जिससे की आटा थोड़ा फूल जाये।

भरावन के लिए

आलू को मैश करें। एक गर्म कड़ाई में तेल डालें, फिर जीरा तड़काएं। अब इसमें हरी मिर्च डालें और तड़काएं। फिर मैश किया आलू, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर लगभग 5-10 मिनट्स तक आलू को चलाते रहें और अच्छे से भुने। अब गैस बंद कर दें।

डोसा बनाने की विधि

एक नॉन-स्टिक पैन लें और इसको गर्म करें, अब इसमें बेटर को डालकर अच्छे से फैला लें। यदि जरुरत हो तो आप थोड़ा सा घी या तेल का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे नॉन-स्टिक पैन में घी या तेल की जरुरत नहीं पड़ती है। अब इस दोसे को दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक सेंक लें। अब इसमें पहले तैयार किया हुआ भरावन डालकर इसे रोल कर लें।

तैयार है आपका व्रत वाला डोसा। इसे धनिया की चटनी, दही या मूंगफली की चटनी के साथ सर्वे करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • नवरात्रे स्पेशल: फलों का रायता

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको फलों का रायता बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री केला                                         1(मोटा कटा हुआ) सेब                                           1(छोटा टुकड़ो में कटा हुआ) संतरा                                        1(छीला हुआ) अंगूर                                         25…

    Spread the love
  • |

    खसखस का शरबत बनाने की सरल विधि

    खसखस का शरबत एक ऐसा पेय है जो की शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही स्वाथय के लिए काफी लाभप्रद होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री खसखस का पाउडर        30 ग्राम पानी                            5 कप चीनी                            1 1/2 कप नीम्बू                            1 लौंग                             4-5 छोटी…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    झटपट बनाये मूली का इंस्टैंट अचार

    सर्दियों के दिनों में मूली का अचार तो सभी को बहुत ही पसंद आता है। लेकिन यदि मूली का ई इंस्टेंट अचार बनाया जाए जिसको आप तुरंत कहा सकें तो क्या कहना। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मूली 2 बड़ी सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच हींग 1 चुटकी नींबू…

    Spread the love
  • |

    त्यौहार स्पेशल: बादाम की स्वादिष्ट बर्फी बनाने की सरल विधि

    1 कप बादाम को गर्म पानी में 1 घंटे के लिए भीगा दे। सभी बादाम को छील कर एक साफ़ टॉवल पे सूखने के लिए रख दे। पूरी तरह से सूख जाने के बाद इसे ग्राइंडर में बारीक़ पीस ले। इसका तेल निकल जायेगा और पेस्ट बन जायेगा। चाशनी के लिए अब एक बर्तन में…

    Spread the love
  • दुर्गा अष्टमी एवं नवमी पर ऐसे बनाएं हलुए का प्रसाद

    नवरात्रे पर हलवे का प्रसाद तो सभी अलग अलग तरीको से बनाते बनाते है। आज हम भी आपको सूजी के हलवे की स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री किसमिस, बादाम    1 छोटा चम्मच पानी               2 कप चीनी              ½  कप घी                ¼ कप सूजी               ½ कप इलायची  पाउडर    ½…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *