जाने व्रत वाली स्वादिष्ट खीर की रेसिपी

Chef shipra vrat recipe

आज हम आपको एक व्रत के लिए बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से बन जाने वाली खीर के बारे में बताने जा रहे है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छी है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मखाने           50 ग्राम

देसी घी          1/2 बड़ा चम्मच

चीनी            2 बड़े चम्मच या स्वादानुसार

इलाइची पाउडर   3-4 चुटकी

दूध              1 1/2 कप



विधि

एक कढ़ाई को गैस पर गर्म करने को रखें। अब इसमें देसी घी को डालें। घी गर्म होने के बाद अच्छे से साफ़ किये हुए मखानो को इसमें डाले और भूने। इसे लगातार चलाते रहें। थोड़ी देर में ही मखाने सुनहरे हो जाएंगे। अब आप गैस बंद कर दें और इसको थोड़ा ठंडा होने को रख दें।

अब इन माखनो को ग्राइंडर में मोटा ग्राइंड लें। अब एक पैन में दूध को उबाल आने तक गर्म करें। फिर इसमें सभी ग्राइंड किये हुए मखानो और चीनी को डालकर पकाएं। अंत में इसमें इलाइची पाउडर मिला दें और फिर गैस को धीमा करे। 8-10 मिनट्स तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। छोटी इलाइची के दानो से गार्निश करे और ठंडा होने पर सर्व करें।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • सोने और चांदी के बर्तनों में भोजन करने के फायदे

    हम लोग तरह तरह के बर्तनो में खाना खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं की कैसा होता है सोने और चांदी के बर्तनो में भोजन करना। आइये शुरू करते हैं। सोने के बर्तन सोने के बर्तनो में खाना खाने से व्यक्ति के शरीर में गर्मी और मजबूती आती है। सोना एक गर्म धातु है।…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: चिकेन टिक्का

    चिकेन टिक्का खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री बोनलेस चिकन                          800 ग्राम दही                                          200 ग्राम लाल मिर्च                                  3 छोटी चम्मच गर्म मसाला                                2 छोटी चम्मच नमक                                        स्वादानुसार तेल                                          …

    Spread the love
  • |

    बनाये ये शरबत जो भुला देगा गन्ने के रस को भी

    हर साल गर्मियों के दिनों में सभी लोग गन्ने के रस का खूब लुत्फ़ उठाते थे पर करोना के चलते इस साल बाहर का कुछ भी खाना पीना सही नहीं है।  और गन्ने का रस घर  बनाया जा सकता है। तो आज हम आपको एक ऐसी शरबत की रेसिपी बताने जा रहे है जो भुला…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट सूजी बेसन स्नैक्स बनाने की सरल विधि

    एक बड़े बाउल में सूजी, बेसन और नमक मिलाएं। अब इसमें पानी मिलाएं और इसका घोल बनाएं। अच्छी तरह चलाएं। इसमें कोई भी गाँठ नहीं बचनी चाहिए। फिर इसमें बाकि बचा हुआ पानी डालकर पतला घोल तैयार करें, जिससे सूजी फूल जाये। अब एक गर्म पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब…

    Spread the love
  • जानिये नारियल खाने के फायदे

    नारियल या कोकोनट एक ऐसा फल है जो की सम्पूर्ण भारत में खाया जाता है। हालांकि दक्षिण भारत में ये ज्यादा पसंद किया जाता है क्यूंकि इसकी पैदावार भी वहीँ पर होती है। आज हम आपको नारियल के फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। नारियल में विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए…

    Spread the love
  • इंस्टेंट रवा अप्पम बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *