पाव भाजी बनाने की सरल विधि

chef shipra recipe

पाव भाजी तो सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है। आज हम आपको पाव भाजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

सामग्री

टमाटर 4-5

प्याज 2

दाल चीनी 1/2 इंच

लौंग 2

रिफाइन आयल 1 बड़ा चम्मच

शिमला मिर्च 1/4 कप बारीक कटी हुई

टोमेटो सॉस 1 बड़ा चम्मच

पाव भाजी मसाला 1 1/2 बड़ा चम्मच

मटर 1/2 कप

लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

उबले आलू 3

पनीर 3-4 बड़े चम्मच (ग्रेट किया हुआ)

विधि

सबसे पहले ग्राइंडर में टमाटर, प्याज, दालचीनी और लौंग को बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। अब गैस पर पैन रख कर उसमे तेल डालकर गर्म होने दें। गर्म तेल को पेस्ट डालकर भूने। जब पेस्ट से तेल अलग हो जाए तब उसमे बारीक कटी शिमला मिर्च, मटर, पावभाजी मसाला, लाल मिर्च, नमक, टोमेटो सॉस और मैश किया हुआ आलू डालकर धीमी आंच पर भूने। अच्छी तरह से भुन जाने के बाद इसको सर्विंग प्लेट पर निकाल लें। और पनीर से गार्निश करें। तैयार है आपकी भाजी।

पाव के लिए

पाव को बीच में से काट कर उसे मक्खन के साथ तवे पर सेक लें। और गरमागरम भाजी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जानिये नारियल खाने के फायदे

    नारियल या कोकोनट एक ऐसा फल है जो की सम्पूर्ण भारत में खाया जाता है। हालांकि दक्षिण भारत में ये ज्यादा पसंद किया जाता है क्यूंकि इसकी पैदावार भी वहीँ पर होती है। आज हम आपको नारियल के फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। नारियल में विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए…

    Spread the love
  • |

    बिना ओवन के कैसे बनाये बिस्कुट

    बिस्कुट वैसे तो सभी उम्र के लोगों को पसंद होते है पर बच्चे इसे बड़े ही ख़ुशी से खाते हैं। और अगर ये बिस्कुट देसी घी के बने हो तो ये और भी पौष्टिक हो जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं घर में कढ़ाई में कैसे बनाये बिस्कुट। विधि: सबसे पहले आटा…

    Spread the love
  • लज़ीज़ जायकेदार आलू के लोलीपोप

    लज़ीज़ जायकेदार आलू के लोलीपोप एक ऐसा व्यंजन है जो की बच्चो और युवा वर्ग में बहुत ही प्रचलित और उनकी पसंदीदा डिश है| इसको बनाना बहुत ही सरल है, आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि | सामग्री मैदा 2 बड़ा चम्मच उबले आलू 1/2 कप महीन कटा प्याज 1/4 कप महीन कटी…

    Spread the love
  • |

    सर्दियों में बनाये गुड़ की चाय

    सर्दियों के मौसम में चाय तो सभी पीते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें है गुड़ की चाय की रेसिपी। यह बहुत ही लाभदायक होती है। सामग्री (दो कप चाय के लिए) दूध 1 कप पानी 1 कप चाय पत्ती 1 छोटा चम्मच गुड़ 3 छोटे चम्मच छोटी इलायची 2 अदरक 1 छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • माइक्रोवेव में बनाए व्रत का ये स्नैक

    स्नैक्स तो हम सभी बहुत पसंद करते हैं। इसलिए हम आपको व्रत उपवास के लिए एक टी टाइम स्नैक्स के बारे में बताने जा रहें हैं जो बच्चो में खासकर की पसंद किया जाता है । इसका नाम है क्रिस्पी पोटैटो फ्राइज। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                  5 मध्यम सेंधा…

    Spread the love
  • इस नवरात्रे कुछ मीठा हो जाए

    नवरात्रे शुरू होने जा रहें है। ऐसे में महिलाओं को दिक्कत होती है की ऐसा क्या बनाएं जो की फलाहारी तो हो ही साथ में पूरे परिवार को पसंद भी आए। आज हम आपको मीठा पैन केक बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री समां के चावल                                    …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *