मशरुम मंचूरियन बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

मशरूम मंचूरियन एक ऐसा व्यंजन है जो की युवा वर्ग में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

ताज़े छोटे मशरुम              250 ग्राम

अदरक लहसुन पेस्ट         1 चम्मच

कोर्न्फ्लौर                         4-5 चम्मच

मैदा                                 2 चम्मच

सोया सॉस                        1 चम्मच

नमक                              स्वादानुसार

पानी                                2 कप

तेल                                तलने के लिए

ग्रेवी के लिए सामग्री

लहसुन पेस्ट                 1 चम्मच

अदरक                        1 इंच का टुकड़ा

हरी मिर्च                      2

प्याज                           1

सोया सॉस                   1 चम्मच

स्प्रिंग अनियन              बारीक़ कटा हुआ

नमक                          स्वादानुसार

टोमेटो सॉस                  1 ½ चम्मच

चिल्ली सॉस                  1 चम्मच

विधि:

मशरूम को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। अब सभी मशरुम को दो टुकड़ो में काट लें। अब एक बाउल में अदरक लहसुन का पेस्ट बना लें, अब इसमें कॉर्न फ्लोर और मैदा मिला लें। अब इस मिश्रण में सोया सॉस और पानी डालकर अच्छे से मिलाये। अब पकोड़ी जैसा घोल तैयार हो जायेगा। एक पैन को गैस पर चढ़ा कर तेल गर्म करने को रखें। गर्म तेल में मशरूम को क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

अब सभी मशरूम को निकाल कर अलग प्लेट में नैपकीन पर रख दें जिससे वो अतिरिक्त तेल सोख ले। फिर उसी गरम तेल में अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज को डालकर थोड़ी देर तक भुने। अब उसमे सोया सॉस, टोमेटो सॉस, चिल्ली सॉस और नमक डालकर फिर से थोड़ी देर और भुने। थोड़ी देर बाद जब सब ठीक से पक जाये तो इसमें फ्राई किये हुए मुशरूम मिलाएं। 2-3 मिनट पकने के बाद इसे गैस से हटा दे। स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • आलू का ऐसा नाश्ता आपने पहले कभी नहीं खाया होगा

    नाश्ते में तो हम सभी कुछ ना कुछ नया ट्राय करते ही रहते है। पर आज हम आपको एक ऐसा बढ़िया सा झटपट तैयार होने वाला नाश्ता, फ्रेंच शॉट्स के बारे में बताने जा रहे है जो आपने पहले कभी भी नहीं खाया होगा। सामग्री आलू ४ ( माध्यम आकर के ) नमक स्वादानुसार लाल…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : नमकीन मठरी बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकीन मठरी। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप पानी                                         जरूरतानुसार तेल                                           तलने के लिए नमक                                       स्वादानुसार विधि सबसे पहले एक बाउल में मैदा और 1 बड़ा चम्मच तेल…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी धनिया हरे नमक की रेसिपी

    यूं तो सर्दियों के मौसम में चटर पटर खाने का मजा ही कुछ और है । ऐसे में अगर धनिये का हरा नमक साथ हो तो क्या कहना । आज हम आपको धनिये से हरे नमक बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है । सामाग्री : हरा धनिया : 100 gm लहसुन : 2 बड़ी…

    Spread the love
  • |

    झटपट तैयार होने वाला प्याज का स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो प्याज का तो क्या कहना। आज हम आपको प्याज का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सफ़ेद प्याज                               500 ग्राम पीसी राई                                   3…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: गाजर का स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो गाजर का तो क्या कहना। आज हम आपको गाजर का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए जानते हैं Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री गाजर                                        1/2…

    Spread the love
  • जब कोई भी सब्जी ना हो घर पर तो बनाये इसे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *