मात्र 10 रूपए में कैसे बनाये 250 ग्राम पनीर

Image Source: Google Search

दोस्तों जैसा की हमे पता ही है की पनीर खाने में कितना लज़ीज़ होता है और साथ ही ये महंगा भी आता है। आज हम आपको बताने जा रहे है पनीर बनाने की ऐसी विधि जिससे आप मात्र 10 रुपये में 250 ग्राम पनीर घर पर ही बना सकते है। हम बात कर रहे हैं सोया पनीर की। ये खाने में बिलकुल बाजार में मिलने वाले पनीर जैसा ही होता है। इसे कुछ लोग टोफू के नाम से भी जानते होंगे। इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। चलिए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

सोया दूध                        1 लीटर

इलाइची                          4

सिट्रिक एसिड या निम्बू    2

विधि

आप 1 लीटर सोया दूध लें, अब इसे उबलने को रख दें। इसे लगातार चलते रहे। अब इसमें इलाइची मिला लें। अब जब दूध बन जाये तो इसे थोड़ा ठंडा होने दें। जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाये तब इसमें सिट्रिक एसिड (पानी में मिला कर) या निम्बू डाल कर दूध को फाड़ दें।

इसे जल्दी ही किसी छन्नी के ऊपर सूती कपड़ा रख कर छान कर पनीर(टोफू) और पानी को अलग कर लें। अब इन इलाइचियों को निकल कर फेंक दें। अब इसे कपड़े से ढक कर 40 से 50 मिनट्स के लिए रख  दें।

अब कपडा हटा कर देखें, आपका पनीर (टोफू) तैयार है। आप इससे पनीर की कोई सी भी रेसिपी बना सकते है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • इस नवरात्रि बनाये स्पेशल नारियल लड्डू

    दोस्तों आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है व्रत के लिए स्पेशल नारियल लड्डू। सामग्री: 2 कप नारियल का बूरा 1 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 चम्मच इलायची पाउडर 1 चम्मच घी 2 चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) विधि: सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें नारियल का बूरा…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : नमकपारे बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकपारे। ये हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप पानी                                         जरूरतानुसार तेल                                           तलने के…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    दिवाली के मौके पर कुछ ख़ास किचन टिप्स

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। आज हम आपके साथ दिवाली के मौके पर कुछ ख़ास किचन टिप्स शेयर करने जा रहें हैं। अंडा उबालते समय उसमें थोड़ा सा नमक डाल…

    Spread the love
  • किचन के लिए माइक्रोवेव की उपयोगी टिप्स

    किचन में माइक्रोवेव की उपयोगिता किसी से छिपी नहीं है। आज हम आपको माइक्रोवेव की कुछ उपयोगी टिप्स के बारे में बताने जा रहें है। तो आइये शुरू करते हैं। ताज़ी मेथी, करी, धनिया या पुदीना की पत्तियों को अच्छे तरह से धो कर सूखा लें। अब इन्हे माइक्रोवेव में एक बाउल में रख कर…

    Spread the love
  • |

    सूजी का अनोखा हलवा बनाने की सरल विधि

    आपने बहुत तरह के स्वादिष्ट हलवे जरूर से खाएं होंगें। लेकिन मेरक दावा है कि आपने ऐसा हलवा ना तो बनाया होगा और ना ही खाया होगा। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दूध 2 कप केसर 6-7 रेशे सूजी 1 कप बेसन 1 बड़ा चम्मच घी 1 कप ड्राई फ्रूट्स…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *