शिमला मिर्च दो प्याजा बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

शिमला मिर्च दो प्याजा एक ऐसी सब्जी है जिसे हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से कहते हैं। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

बड़े प्याज (चकोर कटे)            3

बड़े प्याज (महीन कटे)            2

शिमला मिर्च (चकोर कटी)      250 गम

नमक                                     स्वादानुसार

काजू (1 घंटा पानी में भीगे हुए) 8-10

बड़े टमाटर की प्यूरी                3

हींग                                       1 चुटकी

साबुत जीरा                            1 छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च                 1 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर                      1 छोटी चम्मच

गर्म मसाला                           1/2 छोटी चम्मच

अदरक – लहसुन पेस्ट           2 छोटी चम्मच

धनिया पट्टी                           बारीक कटी

तेल                                      3 बड़े चम्मच

नारियल भूरा                        3 बड़े चम्मच

हल्दी पाउडर                       1/2 छोटा चम्मच

विधि

एक पैन को गर्म करें। उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। अब इसमें चकोर कटी प्याज और शिमला मिर्च डाल कर माध्यम आंच पर 2 मिनट्स के लिए भुने। जब तक इसका रंग न बदले तब तक इसे चलते रहे। पकने बाद इसे अलग बाउल में निकल लें। अब एक ग्राइंडर में भीगे काजू और नारियल का भूरा डाल कर महीन पेस्ट बना लें।

बचा हुआ तेल पैन में डाल कर गर्म करें। अब इसमें हींग, जीरा, महीन कटी प्याज और नमक डाल कर पकाएं। जब प्याज हलकी गुलाबी होने लगे तब उसमे अदरक लहसुन पेस्ट डालकर माध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें और 2-3 मिनट्स तक पकाएं। अब इसमें हल्दी डालें। पिसा धनिया और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर लगभग 1/2 मिनट्स तक पका लें अब इसमें टोमेटो प्यूरी डालकर मिलाएं।

इसे तब तक भुने जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे। अब इसमें काजू और नारियल पेस्ट डालकर तेज़ आंच पर लगातार चलते हुए 1 मिनट्स तक पकाएं। फिर पानी 1 1/2 गिलास डालकर गर्म मसाला और थोड़ी सी धनिया पट्टी डालें अब इसमें 1 उबाल आने दें. उबाल आने के बाद फ्राई की हुयी शिमला मिर्च और प्याज इसमें डालें और धीमी आंच पर 2 मिनट्स के लिए ढक कर पकाएं। 2 मिनट्स के बाद गैस बंद कर दें। अब इसे धनिया पट्टी से गार्निश कर के परोसें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जन्माष्टमी स्पेशल : नमकीन साबूदाना बनाने की सरल विधि

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको नमकीन साबूदाना बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मोटा साबूदाना                                     1 कप मूंगफली                                             1 कप तेल                                                    तलने के लिए सेंधा नमक                                          स्वादानुसार काली मिर्च…

    Spread the love
  • |

    अंडा खाने के फायदे जानकार आप हो जाएंगे हैरान

    अंडा तो बहुत से लोग पसंद होता है। यहाँ तक की कई ऐसे लोग भी होते हैं तो वैसे तो वेजीटेरियन होते हैं पर अंडा भी खाते हैं। पर क्या आप जाने हैं अंडा खाने के बहुत से लाभ भी मिलते हैं। आज हम आपको इसी के बारें में बताने जा रहें हैं। तो चलिए…

    Spread the love
  • |

    करेले का चटपटा अचार बनाने की सरल विधि

    करेले की सब्जी तो सभी ने बनाई और खाई भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी केरेले के अचार के बारे में सुना है ? जी हाँ आज हम आपको केरेले के अचार को कैसे बनाना है इसी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है। सामग्री करेला ३०० ग्राम कच्चा आम…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: दही पुदीने की तीखी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो दही पुदीने की तो क्या कहना। आज हम आपको दही पुदीने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री दही                                          1 कप पुदीना की पत्तियाँ                        1/2 कप…

    Spread the love
  • घर पर बनाएं आलू के पिज़्ज़ा

      आपने अपने बच्चों को कई तरह के पिज़्ज़ा खिलाएं होंगे पर क्या आपने कभी आलू पिज़्ज़ा बनाया या खाया है? आज हम आपको आलू पिज़्ज़ा की आसान रेसेपी बताने जा रहे है जोकि खाने स्वादिष्ट है बनाने में आसान। तो आइये शुरू करते है। सामग्री मैदा                  200 ग्राम उबले आलू       5 (मध्यम…

    Spread the love
  • |

    इस गर्मी में बनाये खीरे का स्वादिष्ठ रायता

    गर्मियां आ चुकी हैं और गर्मियों में ठंडक का अहसास सभी चाहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है गर्मियों में ठंडक का अहसास कराने वाले खीरे के ठंडे ठंडे रायते के बारे में। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री खीरा         1 (घीसा हुआ) दही         1 कटोरी (फिटा…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *