कैसे बनाएं स्वादिष्ट चने की सब्जी

चने की सब्जी तो हम लोगों ने खायी ही हुई है। पर आज हम आपको इसे अलग तरह से बनाने की विधि बताने जा रहें है। इससे ये बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

सामग्री

काले चने                          1 कप भीगे हुए

जीरा                                 1/4 छोटी चम्मच

अदरक लहसुन का पेस्ट   1/4 छोटी चम्मच

प्याज टमाटर का पेस्ट       4 बड़े चम्मच

नमक                             स्वादानुसार

मिर्च                              1/4 छोटी चम्मच

हल्दी                            1/4 छोटी चम्मच

धनिया                          1/2 छोटी चम्मच

गर्म मसाला                    1/4 छोटी चम्मच

धनिया पत्ती                    गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले रात भर के भीगे हुए चने को कुकर में डालकर सिटी लगा दें। गैस को धीमा कर दें और 5 मिनट्स तक पकाएं। अब गैस को बंद कर दें और प्रेशर निकलने पर कुकर को खोल दें। उबले हुए चने को किसी बाउल में पलट लें। अब सरसो का तेल उसी कुकर में डालकर गरम करें। अब इसमें जीरा तड़काएं। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट मिला दें। अब इसे हल्का भूनने के बाद प्याज और टमाटर का पेस्ट डाल दें और 3-4 मिनट्स तक लगातार भूने।

अब इसमें नमक, मिर्च, हल्दी और धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब तक मसाला तेल न छोड़ दे तब तक के लिए भूने। अब इसमें उबले हुए चने भी डाल दें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। कुकर में एक सिटी आने दें। अब गैस को मध्यम कर के 5 मिनट्स तक पकाएं। अब गैस को बंद कर दें। प्रेशर निकलने के बाद थोड़ा सी देर गैस पर और भून लें और इसमें धनिया पत्ती और गरम मसाला मिला लें।

गर्मागर्म एक बाउल में निकाल लें। इसे नान के साथ खाएं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    झटपट बनाये मूली का इंस्टैंट अचार

    सर्दियों के दिनों में मूली का अचार तो सभी को बहुत ही पसंद आता है। लेकिन यदि मूली का ई इंस्टेंट अचार बनाया जाए जिसको आप तुरंत कहा सकें तो क्या कहना। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मूली 2 बड़ी सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच हींग 1 चुटकी नींबू…

    Spread the love
  • |

    स्वीट कॉर्न सलाद बनाने की सरल विधि

    स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो सलाद बहुत ही पौष्टिक और हेल्दी होता है। आज हम ऐसे ही गुणकारी सलाद के बारे में बताने जा रहें हैं। इसका नाम है स्वीट कॉर्न सलाद। आइये जाते हैं स्वीट कॉर्न सलाद बनाने की सरल विधि। सामग्री स्वीट कॉर्न                        200 ग्राम(उबले हुए) टमाटर                             1/3 कप(बारीक़…

    Spread the love
  • जाने क्या फर्क होता है रोटी, चपाती और फुल्के में

    रोटियां तो सभी महिलाये रोज ही बनाती है, खाती है और खिलाती भी है। कुछ लोग रोटी को चपाती या फुल्का भी कहते है। पर क्या आपको पता है की रोटी, चपाती और फुल्का ये तीनो अलग अलग होते है। इन तीनो को बनाने का तरीका ही अलग होता है। शायद आप भी औरो की…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अंडा भुर्जी

    अंडा वैसे तो भारतीय घरों में कई प्रकार से बनाया और खाया जाता है। आज हम आपको स्वादिष्ट अंडा भुर्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी बेहतरीन किचन टिप। सामग्री अंडे                              5-6 प्याज                            2 मध्यम आकर के (बारीक कटी हुई) अदरक…

    Spread the love
  • |

    चटपटी मसाले वाली स्वादिष्ट मूंगफली

    मूंगफली तो सभी पसंद करते हैं। पर आज हम आपको मसाले वाली मूंगफली की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मूंगफली                           100 ग्राम नमक                              स्वादानुसार तेल                                 तलने के लिए लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटी चम्मच धनिया पाउडर                  ¼ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर                ¼…

    Spread the love
  • |

    भुट्टे का दही बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको भुट्टे का दही की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। सामग्री दूध                2 कप भुट्टे के दाने         1 कप (उबले हुए) अदरक            1 छोटा टुकड़ा (लंबा और बारीक कटा हुआ) हरि मिर्च           2 (लंबी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *