स्वादिष्ट ब्रेड उपमा बनाने की सरल विधि

सामग्री
ब्रेड स्लाइस 4
टमाटर 1 (बारीक कटा)
प्याज 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च 1 (बारीक कटी)
अदरक ½ छोटा चम्मच (बारीक कटी)
धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी)
करि पत्ता 10-12
नीम्बू ½
लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर ¼ छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार
चना दाल 1 बड़ा चम्मच
उरद धुली दाल 1 बड़ा चम्मच
राई ½ छोटा चम्मच
साबुत जीरा ½ छोटा चम्मच
तेल 2 बड़े चम्मच


विधि
सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल ले और इसे ½ इंच के क्यूब्स में काट ले। एक पैन में माध्यम आंच पे तेल को गर्म करे और इसमें जीरा, राई और करि पत्ता को चटकाए। अब इसमें चना दाल और उरद दाल को डालदे और हल्का भूरा होने तक पका ले। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक को डालदे और 2-3 मिनट तक पका ले। फिर इसमें टमाटर को डालके नरम होने तक पका ले। अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डालके 1 मिनट तक पका ले। लगभग 80 मिलीलीटर पानी डालके उबाल आने तक पका ले। फिर इसमें ब्रेड क्यूब्स को डालके अच्छी तरह से 1 मिनट तक धीमी आंच पे मिला ले। अंत में धनिया पत्ती और नीम्बू रस से गार्निश कर के सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    बिना तंदूर के कैसे बनाएं जायकेदार कुलचे नान घर बैठे

    हम में से ज्यादातर लोग जब भी कुलचे नान खाना चाहते हैं तो या तो रेस्टोरेंट या होटल में जा कर या बने-बनाय घर लाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुलचे नान की रेसिपी बताने जा रहें है। इसे आप घर बैठे आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते है कुलचे नान बनाने…

    Spread the love
  • |

    इस गर्मी बनाएं आम की बर्फी

    गर्मी के मौसम में यदि कोई आम ना खाएं ऐसा तो हो ही नही सकता। आम तो सभी को बहुत पसंद होते हैं। आज हम आपके सभी के साथ शेयर करेंगे आम की बर्फी की रेसिपी। तो आइए शुरू करते है। सामग्री बेसन  1 कप पके आम का पल्प  1 कप पिस्ते  10-12 चीनी  3/4…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट मूंगोरी आलू बनाने की सरल विधि

    अक्सर गृहणियां इस बात को लेकर परेशान रहती हैं की आज खाने में क्या बनाया जाए। अगर आपको सब्जी बनाने का मन न हो और आप कुछ हट कर बनाना चाहें तो आप मूंगोरी आलू बना सकती हैं। ये खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट होती हैं। सामग्री मूंगोरी                            1/2 कटोरी आलू                             2 बड़े…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट दाल मखनी बनाने की विधि

    यूँ तो दाल मखनी उत्तर भारत का बहुत ही प्रचलित और पसंदीदा व्यंजन हैं, पर दिनों दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। ये मूलतः पंजाबी व्यंजन है, पर ये लग भाग सम्पूर्ण उत्तर भारत में बनायीं और खायी जाती है। इसको बनाने की विधि बहुत ही सरल होती है आइये जानते है इसको …

    Spread the love
  • |

    टेस्टी कॉफ़ी बनाने की सरल विधि

    कॉफ़ी एक ऐसा पेय है पदार्थ है जो की हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। ये स्वास्थय की दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होती है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कॉफ़ी                              1 छोटा चम्मच चीनी                               2 छोटे चम्मच दूध                                  2 कप कॉफ़ी पाउडर                  1 चुटकी…

    Spread the love
  • किचन से जुड़ी कुछ काम की बातें

    आज हम आपको किचन से जुडी कुछ काम की बातें बताने जा रहें हैं। ये काम की बातें आपके किचन के समय को बहुत कम कर देंगी। तो चलिए शुरू करते हैं। चटनी में आमचूर की जगह नीम्बू का रस उसका स्वाद जयादा बढ़ा देता है। पूड़ी या परांठे के आटे में थोड़ा सा दूध…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *