स्वादिष्ट मीठा नारियल पोहा बनाने की सरल विधि

यूँ तो पोहा सभी को पसंद आता है। पर आज हम आपको मीठे पोहे की रेसिपी बताने जा रहें हैं। वैसे ये गुजरात क्षेत्र में अधिक प्रचलित है। तो आइये जानते हैं मीठा पोहा बनाने की सरल विधि।

सामग्री

पोहा             250 ग्राम

चीनी            1 कप

नारियल        1 कप (घिसा हुआ)

पानी             1 छोटा गिलास



विधि

सबसे पहले एक बाउल में पोहा और चीनी को अच्छे मिला ले। अब उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालते जॉब और अच्छी तरह से मिलते जाये जिससे सभी चीज़े ढंग से आपस में मिल जाये। ध्यान दे सारा पानी एक साथ नहीं डालना है अन्यथा सारा पोहा आपस में चिपक जायेगा। अब इसी में घीसा हुआ नारियल भी मिला दे और फिर से अच्छी तरह से मिला ले।

तैयार है मीठा पोहा। यदि आप चाहे तो इसे आधा घंटे के लिए इसे फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकते है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    जाने कैसे बनाएं लौकी का रायता बिना उसका रंग गवाए

    गर्मियों के दिनों में लौकी का रायता सभी ने ही बनाया और खाया होगा। परंतु कई बार रायता बनाते वक्त लौकी का रंग भूरा पड़ जाता है। जिसकी वजह से रायता देखने में अच्छा नहीं लगता। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसका प्रयोग करने से आपके द्वारा बनाया गया लौकी…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: ब्रेड से रबड़ी बनाने की सरल विधि (Bread Rabdi Recipe)

    अगर आप जल्दी में स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं तो ब्रेड से रबड़ी (Bread Rabdi Recipe) एक बढ़िया विकल्प है। यह पारंपरिक रबड़ी का झटपट और आसान रूप है, जो स्वाद में भी लाजवाब होती है। आवश्यक सामग्री: सामग्री मात्रा दूध (फुल क्रीम) 1 लीटर ब्रेड स्लाइस 4-5 (किनारे हटाकर) शक्कर 4-5 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)…

    Spread the love
  • शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि

    शाही गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। सामग्री तेल                                 2 बड़े चम्मच फूल गोभी                        1 (छोटा फूल) नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर                    1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर                  1/4…

    Spread the love
  • व्रत पर जरूर खाएं और खिलाएं यह रेसिपी

    बेसन का चीला और साबूदाने के पापड़ तो सभी ने खाये ही होंगे पर क्या आपने कभी साबूदाने का चीला खाया है। साबूदाने का चीला बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छा। और सबसे अच्छी बात है की इस साबूदाने के चीले को व्रत में खाया जा सकता है। तो…

    Spread the love
  • |

    स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक स्ट्रॉबेरी का हो तो क्या कहना। ये पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री स्ट्रॉबेरी                            2 दूध                                  100 ग्राम…

    Spread the love
  • आइये जाने कुछ उपयोगी किचन टिप्स

    गृहणियों का ज्यादातर समय किचन में ही गुजरता है। आज हम आपको कुछ ऐसे किचन टिप्स बताने जा रहे हैं जो की बहुत ही उपयोगी हैं। ये आपके लिए बड़े ही मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन किचन टिप्स के बारे में। चीनी को चीटियों से बचने के लिए उसमे लौंग को डाल…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *