स्वादिष्ट मुंगौड़े बनाने की सरल विधि

पकौड़ी तो सभी उम्र के लोग पसंद करते ही हैं। पर हम आपको मुंगौड़े बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। ये पकौड़ी से थोड़े अलग होते हैं।

सामग्री

मूंग दाल                       1/2 कप (रात भर की भीगी हुई)

आलू                            1 मध्यम आकर के बारीक कटा हुआ

प्याज                            1 मध्यम आकर की बारीक कटी हुई

नमक                           स्वादानुसार

चाट मसाला                   1/4 छोटा चम्मच

लालमिर्च                       1/4 छोटा चम्मच

तेल                              तलने के लिए



विधि

मूंग दाल को सबसे पहले ग्राइंडर में पीस लें। अब एक बाउल में मूंग दाल डालें। अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च, आलू और प्याज डालकर अच्छे से मिला लें।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल गर्म करें। इस मिश्रण की पकौड़ी बना के कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई करें। इसे अच्छी तरह से तल लें। इसका रंग सुनेहरा हो जाएगा।

तैयार है आपके स्वादिष्ट मुंगौड़े। इस पर ऊपर से चाट मसाला बुरक दें और सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    कच्चे केले के दही भल्ले

    दही भल्ले तो सभी को पसंद आते हैं। इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं खासतौर पर बच्चे। पर आज हम आपको कच्चे केले से दही भल्ले बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कच्चे केले           4-5 दही               300 ग्राम नमक              स्वादानुसार चीनी               स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर    …

    Spread the love
  • स्वादिष्ट हरे मटर की दाल बनाने की सरल विधि

    मटर तो हर घर में खाने में इस्तेमाल होते ही हैं। पर क्या आप जानते हैं की इसकी दाल बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। तो आइये जानते हैं हरे मटर की दाल की रेसिपी।   विधि एक कुकर में तेल डालकर गर्म करें। अब अब इसमें जीरा डालें तथा हींग डालें और भुने। अब इसमें…

    Spread the love
  • जाने उत्तराखंड की स्पेशल रेसिपी: पालक का कापा

    पालक सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है। इसका सेवन हर तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है। चाहे इसका सूप पिया जाए या फिर सब्जी बनाई जाए। आज हम आपके साथ उत्तराखंड की मशहूर रेसिपी साझा करने जा रहे हैं जिसका नाम है पालक का कापा। सामग्री पालक                           250 ग्राम नामक…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्राई कलर सैंडविच बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं ट्राई कलर सैंडविच जो बनाने में बेहद आसान है । आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री सफ़ेद ब्रेड ४ स्लाइस ब्राउन ब्रेड ८ स्लाइस नारंगी लेयर के लिए इस सामग्री को मिक्स करें : नमक स्वादानुसार मयूनीस २ बड़े चम्मच  गाजर १ कप (घिसी हुई ) हरी लेयर के…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: भरवा मछली

    भरवा बैगन, शिमला मिर्च या टमाटर तो आप सभी ने कई बार खाया ही होगा पर क्या आपने कभी भरवा मछली खाई है। आज हम आपको इसको बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री मछली             3-4 (छोटी कांटा निकली हुई) तेल…

    Spread the love
  • |

    छोले की टिक्की बनाने की सरल विधि

    आलू टिक्की तो सभी खाते ही हैं परन्तु क्या अपने कभी छोले की टिक्की खायी है? अगर नहीं तो आज हम आपको छोले की टिक्की बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि सामग्री भीगे छोले              4 कप हरा प्याज              1/2 कप…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *