आंवला की स्वादिष्ट और सरल रेसिपी

आंवला खाने के काफी सारे फायदे होते हैं यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते ही हैं। आंवला में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी, कंपलेक्स फाइबर, कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा आंवले में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप रोजाना बच्चे को आंवला किसी ना किसी रूप में देते रहें तो इससे बच्चे की इम्यूनिटी भी बढ़ जाती है। आज हम आपको आंवले से बनी हुई एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसान रेसिपी बताने जा रहें हैं। यह बच्चो को भी बहुत ज्यादा पसंद आती है।

सामग्री

आंवला 6

पानी 1 गिलास

सरसों का तेल 5-6 बड़े चम्मच

नमक स्वाद अनुसार

साबुत जीरा 1/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च ¼ छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

हरी मिर्च एक बारीक कटी

विधि

सबसे पहले आंवला को धो कर उसको टुकड़ों में काट लें और बीजे हटा दें। अब गैस पर पतीला रखें। उसमें पानी डालें और आंवले को डालकर धीमी आंच पर पकाते रहें। हमें ध्यान रखना है की आंवला पूरी तरह से उबल जाए। इसके लिए हम आंवला को पानी आधा होने तक पका लेंगे। अब गैस बंद कर दें। आंवला को छान ले और इसके पानी को अलग रख दें। ध्यान रखें कि इस के पानी को फेंकना नहीं है क्योंकि यह आंवला का शुद्ध रस है। यदि आप चाहें तो इसका सेवन सीधा ही कर सकते हैं। यह पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है।

अब एक पेन को गैस पर रखें और उसमें तेल गर्म करें। तेल के गर्म हो जाने पर उसमे जीरा तड़काएं। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालकर पका लें। अब इसमें आंवले के टुकड़े डाले और अच्छी तरह से मिलाये। यदि आप मीठा पसंद करते हैं तो इसमें 1 छोटा चम्मच चीनी भी मिला सकते है। तैयार है आवला की सरल रेसिपी जो की स्वादिष्ठ होने के साथ साथ बहुत पौष्टिक भी होती है।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • हल्दीराम जैसी स्वादिष्ट मसाला पीनट्स

    आज हम आपको स्वादिष्ट मसाला पीनट्स बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। ये खाने में बाजार में मिलने वाली पीनट्स की तरह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। सामग्री मूंगफली के दाने           1 कप चावल का आटा            2 बड़े चम्मच हींग                     1 चुटकी बेसन                                       4 बड़े चम्मच लाल मिर्च                               …

    Spread the love
  • |

    इंस्टेंट संतरे का शर्बत बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : हरी मिर्च का चटपटा इंस्टैंट अचार

    खाने के साथ मिर्च का अचार तो सभी को अच्छा लगता है। हरी मिर्च का अचार सब्जिओ में मसालों की कमी को पूरा कर देताहै। आइये तो जानते है झटपट बनने वाले इस हरी मिर्च के इंस्टेंट अचार को बनाने का तरीका। इस राखी जरूर बनाये । सामग्री हरी मिर्च                   100 ग्राम सरसों का दाना        3 छोटा चम्मच सौंफ                       3 छोटा चम्मच मेथी दाना                1 ½ छोटा चम्मच जीरा                       1 छोटा चम्मच सरसों का तेल        4 छोटा चम्मच सफ़ेद सिरका        4 छोटा चम्मच नमक                  …

    Spread the love
  • मटर का चिड़वा बनाने की सरल विधि

    शाम के नाश्ते में अक्सर यही सोचते हैं की क्या बनाया जाए। आज हम आपको एक ऐसे स्नैक के बारे में बताने जा रहे है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इस स्नैक का नाम है मटर का चिड़वा। आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तेल                            2 बड़े चम्मच चिड़वा पतला वाला     150…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और चटपटे मेथी के परांठे

    सर्दियों के मौसम में सभी को टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। आज हम आपको मेथी की परांठे बताने जा रहे है। आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा 500 ग्राम मेथी 250 ग्राम धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक  कटी हुई नमक स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 छोटा…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: हेल्दी और स्वादिष्ट अंकुरित सलाद

    सलाद तो हर भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको अंकुरित सलाद के बारे में बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री काला चना                                           100 ग्राम मूंग                                                     50 ग्राम…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *