आलू का ऐसा नाश्ता आपने पहले कभी नहीं खाया होगा

aaloo, chef shipra
aaloo, chef shipra
Image Source: Google Search

नाश्ते में तो हम सभी कुछ ना कुछ नया ट्राय करते ही रहते है। पर आज हम आपको एक ऐसा बढ़िया सा झटपट तैयार होने वाला नाश्ता, फ्रेंच शॉट्स के बारे में बताने जा रहे है जो आपने पहले कभी भी नहीं खाया होगा।

सामग्री

आलू ४ ( माध्यम आकर के )

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर १/४ छोटी चम्मच

चाट मसाला १/४ छोटी चम्मच

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले आलू को छील कर अच्छी तरह से धो ले। अब इसके चौकोर टुकड़े ( क्यूब ) काट लें। अब इन टुकड़ो को पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह से धो ले जिससे की इसमें से सारा स्टार्च पूरी तरह से निकल जाए। पूरी तरह से स्टार्च निकाल देने से ये शॉर्ट्स काफी जयादा क्रिस्पी बनते है।

अब एक बाउल में तेज़ गर्म पानी ले और उसमे एक बड़ा चम्मच नमक डाले। अब इस पानी में सभी क्यूब को डालकर लगभग पांच मिनट्स तक भीगने दे। इसके बाद इसको नार्मल पानी से धो कर किचन टॉवल पर सूखने के लिए फैला दें। ऐसा करने से इसके अंदर की साड़ी नमी निकल जायेगी। यदि मुमकिन हो तो इसको आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखे।  ऐसा करने से इसकी क्रिस्पिनेस्स और भी बढ़ जायेगी।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रखे और उसमे तेल को मध्यम आंच पर गर्म करे। अब धीरे धीरे करके सभी क्यूब को इसमें डाले और लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर ही सुनेहरा होने तक भूनें। इसको निकाल कर पेपर नैपकिन पर फैला ले जिससे की अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब इसमें नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला ले।

तैयार है आलू का झटपट तैयार होने वाला नाश्ता फ्रेंच शॉट्स। गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करे।  

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    कुल्हड़ चाय बनाने की विधि

    यूँ तो चाय पीने वाले शौकीन आपको हर जगह मिल ही जाएंगे। पर जो बात कुल्हड़ में चाय पीने की है वो बात और कहीं नहीं। आज हम आपको कुल्हड़ चाय (kulhad chai) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री (Ingredients) दूध – 1 कप पानी – ½ कप चाय पत्ती – 1½ छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट खीरे टमाटर की करी बनाने की सरल विधि

    खीरे टमाटर की करी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुल होटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार |  सामग्री: खीरे               2 बड़े तेल               1 बड़ा चम्मच राई                1/4 छोटा चम्मच जीरा               1/4 छोटा चम्मच कड़ी पत्ता          4-5 पत्ती बारीक कटा टमाटर   1 बड़ा नमक              स्वादानुसार लाल मिर्च          1/4 छोटा चम्मच हल्दी              1/2 छोटा चम्मच गर्म मसाला         1/4 छोटा…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ब्लैक टी बनाने की सरल विधि

    ब्लैक टी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे हर कोई पसंद नहीं करता। जबकि सभी ये जानते हैं की ये स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। पर इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता। आज हम आपको ब्लैक टी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं।…

    Spread the love
  • |

    टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि

    चाय तो लगभग हम सभी लोग पीना पसंद करते हैं। साधारण रूप से चाय तो हम सभी घर बनाते हैं। पर आज हम आपको टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री पानी                            2 1/2 कप दूध                              1 1/2 कप शुगर क्यूब                     4 (स्वादानुसार) टी बैग्स                        …

    Spread the love
  • छोटी छोटी मगर काम की बातें

    यदि आप मोटापे से परेशान है तो बादाम का सेवन ना करें क्योंकि इसमें वसा अधिक मात्रा में होता है जिसकी वजह से वजन बढ़ता है। यदि किसी कारण से आप चिड़चिड़ा महसूस कर रहे है तो २-३ काजू का सेवन करें। ऐसा करने से आपका मूड ठीक हो जाएगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।…

    Spread the love
  • |

    करेले का चटपटा अचार बनाने की सरल विधि

    करेले की सब्जी तो सभी ने बनाई और खाई भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी केरेले के अचार के बारे में सुना है ? जी हाँ आज हम आपको केरेले के अचार को कैसे बनाना है इसी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है। सामग्री करेला ३०० ग्राम कच्चा आम…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *