|

दीपावली स्पेशल: घर पर बनाइये स्वादिष्ट कलाकंद

दीपावली स्पेशल: घर पर बनाइये स्वादिष्ट कलाकंद

दीपावली स्पेशल: घर पर बनाइये स्वादिष्ट कलाकंद

यूँ तो कलाकंद एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे खोया और चीनी से बनाया जाता है। यह मिठाई खासकर त्योहारों और खास मौकों पर बनाई और खिलाई जाती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद भी बेहद स्वादिष्ट होता है। बच्चों को तो यह खूब पसंद आती है। आइये जानते है कलाकंद बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

1 लीटर दूध (फुल क्रीम)

1 कप चीनी

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1-2 बड़े चम्मच घी (हल्का सा तवे पर लगाने के लिए)

बादाम और पिस्ता (बारीक कटे हुए, सजाने के लिए)

विधि:

आप चाहें तो मार्किट से बना बनाया मावा भी ला सकते हैं परन्तु त्यौहार के सीजन में कई बार मिलावटी मावा भी खूब बिकता है। इस लिए घर पर मावा बनाने के विधि भी बताई जा रही है।

सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को डालें और उसे उबालने के लिए रखें। जब दूध उबलने लगे, तो आँच को मध्यम रखें और दूध को बराबर हिलाते रहें ताकि दूध तले पर न चिपके। दूध को लगातार तब तक पकाते रहें जब तक वह आधे से कम न हो जाए। जब दूध गाढ़ा हो जाए और लगभग मावा जैसा बन जाए, तो आँच धीमी कर दें।

अब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएँ। चीनी डालने के बाद दूध थोड़ा पतला हो जाएगा, इसलिए इसे फिर से गाढ़ा होने तक पकाएँ। इसे आप निरंतर चलाते जरूर रहे। जब मिश्रण गाढ़ा होकर पैन से अलग होने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएँ।

एक प्लेट या ट्रे को घी से हल्का सा ग्रीस करें। तैयार मिश्रण को उसमें डालें और चम्मच से समान रूप से फैला दें। अब इसके ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें और हल्का सा दबाएँ ताकि वे सेट हो जाएँ।

मिश्रण को 1-2 घंटे के लिए ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें। अब आपका स्वादिष्ट कलाकंद तैयार है। इसे परोसें और आनंद लें!

हमारे सभी पाठकों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

Spread the love

Similar Posts

  • नवरात्रे स्पेशल: व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट आलू की सब्जी

    व्रत के दौरान खाने में क्या सब्जी खायें ये सबसे बड़ा सवाल होता है। आज हम आपको व्रत वाली आलू की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री आलू                     250 ग्राम सेंधा नमक              स्वादानुसार रिफाइंड आयल       1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च                 1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर         1/4 छोटा…

    Spread the love
  • रसोई के लिए कुछ जरूरी किचन टिप्स

    आज हम आपको रसोई के लिए कुछ जरूरी किचन टिप्स बताने जा रहें हैं। उम्मीद करते हैं की यह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। तो चलिए शुरू करते हैं। जले हुए पतीले की तली को साफ़ करने के लिए टूथ पेस्ट का प्रयोग करें। आप टूथपेस्ट लगा कर रात भर के लिए रख दें। सुबह…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट ब्रेड उपमा बनाने की सरल विधि

    सामग्री ब्रेड स्लाइस 4 टमाटर 1 (बारीक कटा) प्याज 1 (बारीक कटा) हरी मिर्च 1 (बारीक कटी) अदरक ½ छोटा चम्मच (बारीक कटी) धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी) करि पत्ता 10-12 नीम्बू ½ लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ¼ छोटी चम्मच नमक स्वादानुसार चना दाल 1 बड़ा चम्मच उरद धुली…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: चिकेन टिक्का

    चिकेन टिक्का खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री बोनलेस चिकन                          800 ग्राम दही                                          200 ग्राम लाल मिर्च                                  3 छोटी चम्मच गर्म मसाला                                2 छोटी चम्मच नमक                                        स्वादानुसार तेल                                          …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्राई कलर सैंडविच बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं ट्राई कलर सैंडविच जो बनाने में बेहद आसान है । आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री सफ़ेद ब्रेड ४ स्लाइस ब्राउन ब्रेड ८ स्लाइस नारंगी लेयर के लिए इस सामग्री को मिक्स करें : नमक स्वादानुसार मयूनीस २ बड़े चम्मच  गाजर १ कप (घिसी हुई ) हरी लेयर के…

    Spread the love
  • |

    मलाई चाप बनाने की सरल विधि

    मलाई चाप एक बेहद लोकप्रिय इंडो-नॉर्थ इंडियन डिश है, जो अपने क्रीमी, हल्के मसालेदार और रेस्टोरेंट जैसे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसे स्टार्टर, स्नैक या नान, रूमाली रोटी और तंदूरी रोटी के साथ मुख्य व्यंजन के रूप में भी परोसा जा सकता है। आवश्यक सामग्री (3–4 लोगों के लिए) मुख्य सामग्री सोया चाप…

    Spread the love