|

पनीर कोरमा (paneer korma) अगर ऐसे बनाएंगे तो लोग उँगलियों चाटते रह जायेंगे

paneer korma by chefshipra

paneer korma by chefshipra

पनीर कोरमा (paneer korma) एक स्वादिष्ट और मलाईदार भारतीय व्यंजन है। इसे काजू और दही की ग्रेवी के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक शाही स्वाद देता है। यहाँ पनीर कोरमा बनाने की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे खा कर लोग उंगलियां चाटते रह जायेंगे।

सामग्री:

पनीर: 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)

प्याज: 2 मीडियम आकार (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च: 2 (कटी हुई)

अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 टेबलस्पून

काजू: 10-12 (पेस्ट बनाने के लिए)

दही: 1/2 कप (फेंटा हुआ)

मलाई/क्रीम: 2 टेबलस्पून

तेल/घी: 2 टेबलस्पून

जीरा: 1/2 टीस्पून

इलायची: 2-3

दालचीनी: 1 इंच का टुकड़ा

तेजपत्ता: 1

हल्दी पाउडर: 1/4 टीस्पून

धनिया पाउडर: 1 टीस्पून

गरम मसाला पाउडर: 1/2 टीस्पून

नमक: स्वादानुसार

पानी: आवश्यकतानुसार

हरा धनिया: सजावट के लिए

विधि:

पनीर तैयार करें: पनीर के टुकड़ों को हल्के से शैलो फ्राई कर लें ताकि उनका रंग हल्का सुनहरा हो जाए। आपको इन्हे ज्यादा तलना नहीं है, बस हल्का सुनहरा करें और एक तरफ रख दें।

काजू पेस्ट बनाएं: काजू को गर्म पानी में 10 मिनट तक भिगोकर मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें।

ग्रेवी तैयार करें: अब एक मोटे तले की एक कढ़ाई में तेल/घी गरम करें। इसमें जीरा, इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता डालें। जब मसाले चटकने लगें, तो बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर सभी मसालों को अच्छे से भूनें। इसके बाद काजू का पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें।

अब इसमें फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालें और इसे अच्छी तरह मिलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। 5-6 मिनट तक पकने दें। आपको इसे लगातार चलाते रहना पड़ेगा।

जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें फ्राई किया हुआ पनीर और नमक डालें। आवश्यकता अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को 5-7 मिनट तक पकने दें। जब कोरमा पक जाए, तो इसमें क्रीम और गरम मसाला डालें। इसे 2-3 मिनट और पकने दें ताकि क्रीम अच्छे से मिल जाए और कोरमा मलाईदार बन जाए।

कोरमा तैयार है। इसे हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा-गरम नान, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें। पनीर कोरमा का शाही स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा!

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

Spread the love

Similar Posts

  • स्वादिष्ट मीठा नारियल पोहा बनाने की सरल विधि

    यूँ तो पोहा सभी को पसंद आता है। पर आज हम आपको मीठे पोहे की रेसिपी बताने जा रहें हैं। वैसे ये गुजरात क्षेत्र में अधिक प्रचलित है। तो आइये जानते हैं मीठा पोहा बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा             250 ग्राम चीनी            1 कप नारियल        1 कप (घिसा हुआ) पानी            …

    Spread the love
  • मशरुम मंचूरियन बनाने की सरल विधि

    मशरूम मंचूरियन एक ऐसा व्यंजन है जो की युवा वर्ग में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ताज़े छोटे मशरुम              250 ग्राम अदरक लहसुन पेस्ट         1 चम्मच कोर्न्फ्लौर                         4-5 चम्मच मैदा…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : लज़ीज़ और जायकेदार शाही पनीर

    शाही पनीर उत्तर भारत का काफी लोकप्रिय व्यंजन है| ये व्यंजन ज्यादातर पार्टियों या शादी ब्याह में बनता है जोकी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुलहोटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार | आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 250 ग्राम पनीर 3 बड़े चम्मच घी या मक्खन 1 प्याज स्ट्रिप्स में कटा हुआ 1/2 ” टुकड़ा अदरक कटा हुआ 2 हरी मिर्च कटा हुआ 4 टमाटर कटा हुआ 2 इलायची 1/4 कप फेटा हुआ दही 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार 1/2 कप दूध 2 टीबीएसपी टमाटर की चटनी सजावट के लिए: 2 टीबीएसपी कसा हुआ पनीर 1 छोटा…

    Spread the love
  • |

    चमकती और साफ त्वचा के लिए जरूर पीयें इस Detox ड्रिंक को

    चमकती त्वचा और सेहतमंद शरीर हर किसी की पहली पसंद होती है। लेकिन इसको मेंटेन करने के लिए बहुत जरूरी है योगा करना, मेडिटेशन करना और अपने खान-पान का ध्यान रखना। आज हम आपको एक ऐसी ही Detox ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपका वजन भी कम होगा और चेहरे पर…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट दाल मखनी बनाने की विधि

    यूँ तो दाल मखनी उत्तर भारत का बहुत ही प्रचलित और पसंदीदा व्यंजन हैं, पर दिनों दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। ये मूलतः पंजाबी व्यंजन है, पर ये लग भाग सम्पूर्ण उत्तर भारत में बनायीं और खायी जाती है। इसको बनाने की विधि बहुत ही सरल होती है आइये जानते है इसको …

    Spread the love
  • चना दाल खाने से होने वाले फायदे

    चने की दाल वैसे तो भारतीय घरों में एक ख़ास भोजन की सामग्री होती है। ये हर घर के खाने का महत्वपूर्ण अंग होता है। आज हम आपको चना दाल खाने से होने वाले फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं चना दाल के फायदे। चने की दाल में फाइबर की मात्रा बहुत…

    Spread the love