|

नवरात्रि स्पेशल : साबूदाना का स्वादिष्ट चीला

नवरात्रि स्पेशल : सूजी और साबूदाना का स्वादिष्ट चीला
नवरात्रि स्पेशल : सूजी और साबूदाना का स्वादिष्ट चीला
Image Source: Google Search

सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ हल्का फुल्का खाने का मन हो तो झटपट तैयार होने वाला सूजी और साबूदाने का स्वादिष्ट चीला जरूर बना कर देखें। यह बनने में बहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही उम्दा। इस चीले को आप खाने में भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

सूजी आधा कप

दही एक चौथाई कप

पानी जरूरत अनुसार

साबूदाना एक चौथाई कप (भीगा हुआ)

प्याज एक मध्यम आकार की (बारीक कटी)

अदरक  लहसुन का पेस्ट एक चौथाई चम्मच

हरी मिर्च दो (बारीक कटी हुई)

धनिया पत्ती एक कटोरी (बारीक कटी हुई)

विधि

सबसे पहले एक बाउल में सूजी दही और पानी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसको 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे जिससे कि सूजी अच्छी तरह से फूल जाए। ध्यान रखें कि हमें इसको आटे की तरह रखना है ना की इसका घोल तैयार करें।

आप भीगे हुए साबूदाने को पानी के साथ ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। अब इस तैयार घोल को भीगी हुई सूजी के साथ अच्छी तरह से मिला दें। अब इस घोल में प्याज, अदरक  लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को डालकर अच्छी तरह से मिला ले। यदि आपका घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे पतला कर ले। तैयार है चीले का बैटर।

अब एक नॉनस्टिक तवे को गैस को रखें और उसे तेल से ग्रीस कर ले। अब इस पर इस बैटर को डोसे की तरह फैला लें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सिकने दें। अब इसे पलट दे और दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेक लें। तैयार है सूजी साबूदाने का चीला। इसको हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • इस नवरात्रि बनाये स्पेशल नारियल लड्डू

    दोस्तों आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है व्रत के लिए स्पेशल नारियल लड्डू। सामग्री: 2 कप नारियल का बूरा 1 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 चम्मच इलायची पाउडर 1 चम्मच घी 2 चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) विधि: सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें नारियल का बूरा…

    Spread the love
  • जानिए किचन मसालों के आयुर्वेदिक गुण

    किचन में प्रयोग में आने वाले मसालों से तो सभी भली भांति परिचित है ही पर क्या आप इनके आयुर्वेदिक गुणों के बारे में जानते है ? तो चलिए आज जानते है इसके बारे में। दालचीनी खाने के फायदे दालचीनी वैसे तो एक आम मसाला है जो अधिकतर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता…

    Spread the love
  • |

    टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि

    चाय तो लगभग हम सभी लोग पीना पसंद करते हैं। साधारण रूप से चाय तो हम सभी घर बनाते हैं। पर आज हम आपको टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री पानी                            2 1/2 कप दूध                              1 1/2 कप शुगर क्यूब                     4 (स्वादानुसार) टी बैग्स                        …

    Spread the love
  • कैसे निकाले दूध से मोटी सी मलाई

    दूध तो सभी महिलाये रोज ही उबालती है पर उसमे से मोटी सी मलाई निकालना सबके लिए एक बड़ी समस्या बन जाती है। आज हम आपको एक ऐसा ही आसान सा तरीका बताने जा रहे है जिसके प्रयोग से आप भी अपने रोज वाले दूध से बहुत ही मोटी सी मलाई निकाल सकती है। तो…

    Spread the love
  • |

    उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई

    यूँ तो उत्तर भारत में कई तरह की मिठाइयां प्रचलित हैं पर आज हम आपको देव भूमि उत्तराखंड की एक ख़ास मिठाई बाल-मिठाई बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री खोया                                         250 ग्राम चीनी                                         200 ग्राम सफ़ेद चीनी की गोलियां                1 कटोरी कॉफ़ी…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट सूजी बेसन स्नैक्स बनाने की सरल विधि

    एक बड़े बाउल में सूजी, बेसन और नमक मिलाएं। अब इसमें पानी मिलाएं और इसका घोल बनाएं। अच्छी तरह चलाएं। इसमें कोई भी गाँठ नहीं बचनी चाहिए। फिर इसमें बाकि बचा हुआ पानी डालकर पतला घोल तैयार करें, जिससे सूजी फूल जाये। अब एक गर्म पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *