नवरात्रे स्पेशल: व्रत के लिए बनाए टेस्टी आलू के दही वड़े

Chef Shipra Recipe

नवरात्रो में साधारण खाना तो सभी खा लेते हैं। पर आज हम आपको कुछ हटके बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह बनाने में बड़ी ही सरल है। हम आज टेस्टी आलू के दही वड़े बनाने की सरल विधि आपको बता रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

सामग्री

आलू 4 बड़े (उबले हुए)

दही 1/2 कप

हरी मिर्च 1 बारीक कटी हुई

कुटु / सिंघाड़े का आटा 1 कप

जीरा 1/2 छोटा चम्मच (पिसा हुआ)

सेंधा नमक स्वादानुसार

कालीमिर्च पाउडर 1/2 छोटी चम्मच

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले एक बाउल लें। अब इसमें आलूओं को मैश कर लें। इसमें हरी मिर्च, जीरा, नमक और काली मिर्च डालकर इसको अच्छे से मिला लें। अब इसमें थोड़ा थोड़ा सा कुटु का आटा मिलाते हुए एक सार कर लें। एक बात का ध्यान रखें की आटा सिर्फ बांधने के लिए ही मिलाएं।

अब गैस पर एक कढ़ाई रख कर तेल गर्म कर लें। अब गर्म तेल में आटे की छोटी सी गोली डालकर चेक करें की आटा बिखर तो नहीं रहा है। यदि आटा बिखरता है तो अपने मिश्रण में थोड़ा सा कुटु का आटा और मिला लें।

अब हाथों पर तेल से ग्रीसिंग करें और मिश्रण की छोटी छोटी गोलियां बना कर उसे सुनहरा डीप फ्राई कर लें। अब इन गोलियों को दही में डालकर सर्व करें। अगर आप बिना दही के खाना चाहें तो इन्हे कटलेट की तरह हरी चुटनी और चाय के साथ भी खा सकते हैं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • कैसे बनाएं दही के आलू

    दही के आलू एक बहुत ही सरल व्यंजन है जो की उत्तर भारत में ज्यादा प्रचलित है| आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 3 मध्यम आलू उबले और छिले 1 कप दही फेटा हुआ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 1/2 चम्मच धानिया पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 2…

    Spread the love
  • |

    टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि

    चाय तो लगभग हम सभी लोग पीना पसंद करते हैं। साधारण रूप से चाय तो हम सभी घर बनाते हैं। पर आज हम आपको टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री पानी                            2 1/2 कप दूध                              1 1/2 कप शुगर क्यूब                     4 (स्वादानुसार) टी बैग्स                        …

    Spread the love
  • हृदय घात रोगियों के लिए ये आहार होते हैं सर्वोत्तम

    वैसे तो ह्रदय घाट के रोगी बहुत सारे परहेज़ रखते हैं। पर आज हम आपको आपकी सेहत के लिए टिप देने जा रहिए हैं। आइये जानते हैं ह्रदय से सम्बंधित रोग और उनसे बचाव। प्याज को अपने खाने में प्रयोग करने से शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से होता रहता है। जिन व्यक्तियों…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: दही पुदीने की तीखी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो दही पुदीने की तो क्या कहना। आज हम आपको दही पुदीने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री दही                                          1 कप पुदीना की पत्तियाँ                        1/2 कप…

    Spread the love
  • बटर पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर की रेसिपी लोग बहुत ही पसंद करते है। आज हम आपको ऐसी ही एक पनीर की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मक्खन                            1 बड़ा चम्मच प्याज                               1 मध्यम (बारीक कटी हुई) नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटा चम्मच हल्दी…

    Spread the love
  • जानिये अंगूर खाने के फायदे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *