पनीर मेथी की अनोखी सब्जी

chef shipra recipe

मेथी आलू या मेथी गाजर की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर क्या आपने कभी मेथी पनीर की सब्जी को ट्राय की है। ये बनाने में आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री
पानी 2 कप
पालक 1 कप
मेथी 2 कप
हरी मिर्च 2
पनीर 200 ग्राम
सरसो का तेल 2 बड़े चम्मच
जीरा 1 छोटा चम्मच
साबुत लाल मिर्च 1
प्याज 1 बारीक कटी हुई (मध्यम आकार की)
नमक स्वादानुसार
हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
गर्म मसाला 1/2 छोटा चम्मच
मलाई 1/4 कप

विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखें। अब इसमें 2 कप पानी और एक चम्मच नमक को डालकर उबाल लें। अब इसमें पालक और मेथी को डालके ब्लांच करें। लगभग 5 मिनट्स के बाद इसको गर्म पानी से निकल कर नार्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से पालक और मेथी के हरा रंग पूरी तरह से बना रहेगा। अब इसको और हरी मिर्च को ग्राइंडर में डालें और इसकी प्यूरी बना लें।

अब एक पैन को गैस पर रखे और उसमें तेल गरम करें। गर्म तेल में जीरा तड़काएं। अब इसमें लाल मिर्च और प्याज को डालकर अच्छी तरह से भूनें। अब इसमें नमक को डालें और प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें। प्याज भुन जाने के बाद इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालें। थोड़ा सा भूनें। फिर इसमें तैयार प्यूरी को डालकर भूनें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर लगभग 5 मिनट्स के लिए ढककर पकाएं।

प्यूरी पक जाने के बाद उसमे पनीर के टुकड़े और गर्म मसाला डालें। लगभग 3 मिनट्स तक इसको ढककर पकाएं। अब इसमें मलाई को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार है मेथी पनीर की सब्जी। इसको गर्मागर्म नान के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट वेजिटेबल राइस बनाने की सरल विधि

    यूँ तो खाने के साथ चावल सभी कहते है पर आजकल के मौसम में जब सभी प्रकार की सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती है तो क्यों ना वेजिटेबल राइस का मजा लिया जाए ? तो आइये आज जानते है इसकी रेसिपी। सामग्री तेल                                   2 बड़े…

    Spread the love
  • सर्दियों के लिए ख़ास शीतकालीन खाद्य पदार्थ

      क्या आप जानते हैं कि सर्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा मौसम है? इस दौरान लोगों को भूख ज्यादा लगती है. आश्चर्यजनक रूप से, सर्दियों में शरीर का इंजन बेहतर काम करता है और भोजन बेहतर पचता है। यह शरीर को अधिक पोषण प्रदान करने में सहायता करता है। तो सर्दियों के…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं स्वादिष्ट चने की सब्जी

    चने की सब्जी तो हम लोगों ने खायी ही हुई है। पर आज हम आपको इसे अलग तरह से बनाने की विधि बताने जा रहें है। इससे ये बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री काले चने                          1 कप भीगे…

    Spread the love
  • |

    नवरात्रि स्पेशल: इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स

    व्रत के समय सबसे ज्यादा मुश्किल होता है इस बात को तय कर पाना की व्रत के सामान को प्रयोग में लाकर ऐसी क्या चीज बनाई जाए जिससे कि पेट भर जाए। तो आइए जानते हैं एक ऐसी ही आसान सी रेसिपी आलू के बॉल्स बनाने की। सामग्री उबले आलू 4 (मध्यम आकार के) समा…

    Spread the love
  • |

    मूंग दाल का स्वादिष्ट सलाद

    सलाद हर भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको मूंग दाल का सलाद बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री धुली मूंग दाल                                      1/2 कप (रात भर भीगी हुई) गाजर…

    Spread the love
  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *