|

स्वादिष्ट आंवले की मीठी चटनी बनाने की सरल विधि

चटनी तो वैसे ही किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है परन्तु अगर ये आंवले की हो तो ये स्वास्थय के लिए भी लाभकारी होती है। आज हम आपको आंवले की मीठी चटनी की रेसिपी बताने जा रहें हैं।

सामग्री

आंवला : 250 ग्राम

गुड़ : 250 ग्राम

गर्म मसाला: 1/2 छोटा चम्मच

इलाइची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

नमक: स्वाद अनुसार


विधि :

सबसे पहले आंवले को धो कर के साफ़ कर लें। अब आप एक स्टील के बर्तन में आंवला और एक कप पानी डालकर तेज़ आंच पर 15 मिनट्स के लिए ढक कर उबाले। ध्यान रहे की एल्युमीनियम के बर्तन का प्रयोग करना वर्जित है।

अब 15 मिनट्स के बाद आंवला नरम पड़ जायेगा। इसका सारा पानी छान कर के अलग कर दें। ठंडा होने पर इसकी कलियाँ निकाल कर ग्राइंडर में डालकर और थोड़ा सा पानी मिलाकर ग्राइंड कर लें। आप इसका महीन पेस्ट (मिश्रण) बना लें।

अब तेज़ आंच पर कड़ाई रख कर उसमें ये पेस्ट डालें। आप उसमें गुड़ डालें और उसे पानी सूखने तक तेज़ आंच पर ही पका लें। ध्यान रखें की इसे लगातार चलते रहें। जब गुड़ पिघल जाये तो गैस को हल्का कर दें। और उसमे सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। गैस को हल्का ही रखना है और पानी सूखने तक लगातार चलाते रहना है।

चटनी बन गयी हैं या नहीं इसको जांचने के लिए एक थोड़ी सी चटनी डालकर थाली सीधी कर के देखें की चटनी बह तो नहीं रही। अगर चटनी न बहे तो इसका मतलब हैं की चटनी पूरी तरह से बन गयी है। अब आप चटनी को ठंडा कर के कांच के ज़ार में निकाल लें और खाने के साथ सर्व करें। फ्रिज में इसकी शेल्फ लाइफ एक से ढेड़ महीने तक की होती है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • 10 कमाल के किचन टिप्स ताकि दुगना हो जाए आपके खाने का स्वाद

    अगर आप भी कुकिंग के मामले में नई हैं और थोड़ी मदद की तलाश में हैं तो हमें यकीन हैं कि ये टिप्स आपके काम ज़रूर आएंगे। इन टिप्स से ना सिर्फ आपको खाना बनाने में मदद मिलेगी बल्कि उसका स्वाद भी बेहतर होगा।खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह है जिसे अगर थोड़ा धीरज…

    Spread the love
  • |

    उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई

    यूँ तो उत्तर भारत में कई तरह की मिठाइयां प्रचलित हैं पर आज हम आपको देव भूमि उत्तराखंड की एक ख़ास मिठाई बाल-मिठाई बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री खोया                                         250 ग्राम चीनी                                         200 ग्राम सफ़ेद चीनी की गोलियां                1 कटोरी कॉफ़ी…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं दही के आलू

    दही के आलू एक बहुत ही सरल व्यंजन है जो की उत्तर भारत में ज्यादा प्रचलित है| आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 3 मध्यम आलू उबले और छिले 1 कप दही फेटा हुआ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 1/2 चम्मच धानिया पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 2…

    Spread the love
  • वट अमावस पर बनाये आटे के बरगद

    वट अमावस पर इसके प्रसाद में आटे के बरगद बनाये जाते है। आज हम आपको आटे के बरगद बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। सामग्री गुड़                          1/4 कप पिघला हुआ आटा                       1 कप रिफाइन आयल       डीप फ्राई करने के लिए विधि सबसे पहले गुड़…

    Spread the love
  • | |

    स्वादिष्ट मूली परांठे की सरल रेसिपी

    आज हम आपको बताने जा रहे है स्वादिष्ट मूली के परांठे बनाने की सरल विधि। तो आप भी बनाये और सर्दियों में इसके मज़े उठाये। सामग्री: गेहूं का आटा – 2 कप मूली – 2 मध्यम आकार की (कद्दूकस की हुई) हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट फ्राइड राजमा की रेसिपी

    राजमा तो हम लोग खाते ही हैं। पर आज हम आपको फ्राइड राजमा की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री राजमा                             250 ग्राम चने का आटा                    50 ग्राम गेहू का आटा                    50 ग्राम अदरक                            1 बड़ा चम्मच (घीसा हुआ) हल्दी पाउडर                    1/2 बड़ा चम्मच लहसुन                           …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *