|

ऐसे बनाये आटे लहसुन का परांठा (गार्लिक परांठा)

Image Source: Google Search

परांठे तो सभी ने खूब बनाये और खाये होंगे परन्तु आज हम आपको बताने जा रहे है गार्लिक परांठा बनाने की सरल विधि।  जोकि ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी है।

सामग्री

गेहूँ का आटा १ कप

लहसुन का पेस्ट १ बड़ा चम्मच

बारीक़ कटी धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच

नमक स्वादानुसार

पानी घोल बनाने के लिए

 पिघला हुआ मक्ख़न १ बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में गेहूँ का आटा, लहसुन का पेस्ट, बारीक़ कटी धनिया पत्ती और नमक  डालकर थोड़े पानी के साथ मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें कोई भी गुठली ना पड़े। थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए इसका बैटर  तैयार करें। अब इसमें पिघला हुआ मक्ख़न भी मिला लें। यह बैटर ऐसा होना चाहिए की आसानी से फ़ैल जाए।

अब गैस पर नॉन स्टिक तवा को रखें और हल्का सा गर्म करें। हल्का गर्म होने पर इसमें एक करछी बैटर डालकर फैला दें। मध्यम आंच पर इसको सेक लें। जब इसके किनारे तवे पर से अलग होने तब  इसको पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें। घी लगा कर दोनों तरफ से परांठे की तरह सेक लें।

तैयार है गार्लिक परांठा। इसको गर्मागर्म हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट और चटपटे मेथी के परांठे

    सर्दियों के मौसम में सभी को टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। आज हम आपको मेथी की परांठे बताने जा रहे है। आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा 500 ग्राम मेथी 250 ग्राम धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक  कटी हुई नमक स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 छोटा…

    Spread the love
  • पनीर मेथी की अनोखी सब्जी

    मेथी आलू या मेथी गाजर की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर क्या आपने कभी मेथी पनीर की सब्जी को ट्राय की है। ये बनाने में आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पानी 2 कप पालक 1 कप मेथी 2 कप हरी मिर्च…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: गाजर का स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो गाजर का तो क्या कहना। आज हम आपको गाजर का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए जानते हैं Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री गाजर                                        1/2…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra: ड्राई फ्रूट (dryfruits) लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

    ड्राई फ्रूट (dryfruits) लड्डू स्वाद और सेहत दोनों का खज़ाना हैं। इनमें गुड़, खजूर, बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश आदि का प्रयोग किया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा, ताकत और गर्माहट देते हैं। ये लड्डू खासकर सर्दियों में खाना बहुत लाभदायक होता है। आवश्यक सामग्री (Ingredients): सामग्री मात्रा खजूर (बीज निकालकर बारीक कटे हुए) 1…

    Spread the love
  • |

    बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार

    आजकल संक्रमण के कारण बाहर का कहना सुरक्षित नहीं है। और बच्चों को खिलाना तो बिल्कुल भी नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार्स बनाने की सरल विधि। सामग्री घिसा हुआ नारियल 1 कप क्रीम/ मलाई 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप चॉकलेट 250 ग्राम पिघली हुई विधि सबसे…

    Spread the love
  • |

    जानिए स्वादिष्ट और स्पेशल ढोकला बनाने की रेसिपी

    ढोकला यूँ तो एक गुजरती व्यंजन हैं परन्तु इसकी लोकप्रियता के कारण अब ये पूरे भारतवर्ष में खाया और खिलाया जाता है। खासतौर पर उत्तर भारत में। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं क्यूंकि इसमें तेज़ मसाले नहीं होते। इसको बनाना बड़ा ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री…

    Spread the love