|

स्वादिष्ट मूँगफली की चटनी

आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं एक बहुत ही आसान डोसे के साथ खाने के लिए चटनी जो बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री
मूँगफली 1/2 कप
चने की दाल 1/2 कप (भुनी हुई)
हरि मिर्च 4
इमली थोड़ी सी
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरतानुसार
रिफाइंड तेल 2 छोटा चम्मच
राई 1/2 छोटा चम्मच
उरद धुली दाल 1/2 छोटी चम्मच
साबुत लाल मिर्च 1
करि पत्ता 5-6

विधि
सबसे पहले एक पैन में मूँगफली के दानों को सूखा ही भूनें। अच्छी तरह से भुन जाने के बाद इसको फ्लेम से हटा लें और सभी के छिलके निकाल दें। अब इसमें भुनी हुई चने की दाल को मिला लें। इसको क्रिस्पी होबे तक भुनें। अब इसको फ्लेम से हटा लें। पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब इसको ग्राइंडर में हरि मिर्च, नमक, इमली और पानी के साथ बारीक पीस लें।

अब एक तड़का पैन गैस पर रखें। इसमे तेल डालें। अब इसमें राई, उरद धुली दाल, साबुत लाल मिर्च और करि पत्ता डालकर चटकाए। तैयार तड़के को चटनी पर डालकर गार्निश करें।

तैयार है मूँगफली की चटनी। इसे डोसे के साथ सर्व करें।

जल्दी ही आएगी एक और तरह की डोसे की चटनी बनाने की सरल विधि। तो सब्सक्राइब करें मेरे चैनल को।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Image Source: Google

Spread the love

Similar Posts

  • जन्माष्टमी स्पेशल: टेस्टी पनीर पकौड़े

    वैसे तो व्रत में हम लोगों के पास खाने के कम ही ऑप्शंस होते हैं। पर आज हम आपको एक ऐसे व्रत की रेसिपी बताने जा रहें हैं जो की खाने में बड़ी ही स्वदिष्टि होती है। हम बात कर रहे हैं व्रत वाले पनीर के पकोड़े बनाने की रेसिपी। तो चलिए शुरू करते हैं।…

    Spread the love
  • |

    कॉर्न फायर्ड राइस बनाने की सरल विधि

    सामग्री: तेल                                    2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट          1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा प्याज              1 छोटा चम्मच शिमला मिर्च                      1/2 कप बारीक़ कटी गाजर             1 कॉर्न                                 2 बड़े चम्मच पत्ता गोभी                         1/2 कप सिरका                             2 छोटा चम्मच सोया सॉस                        2 छोटा चम्मच नमक                               स्वादानुसार उबले चावल                     2 कप पिसी काली मिर्च              1/2 छोटा चम्मच स्प्रिंग…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: जाने मैगी के पकोड़े

    पकोड़े तो हम लोग खाना पसंद करते ही हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पकोड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने हैं मैगी से। बच्चे भी इसे बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं मैगी के पकोड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री मैगी                                                     1 पैकेट शिमला मिर्च, पत्ता गोभी,…

    Spread the love
  • लोकी के सेवन करने के फायदे

    लोकी एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनकर अक्सर लोग मुँह बना लेते हैं।  पर क्या आप जानते हैं कि जिस लोकी को खाने में लोग विशेषतः बच्चे अपनी नाक भौहें सिकोड़ते हैं वह लोकी अमृत के सामान है। आइये आज हम आपको लोकी के सेवन करने के फायदे (loki ke fayede) बताते हैं।  …

    Spread the love
  • |

    मलाईदार कुल्फी बनाएं सिर्फ आधे कप दूध से

    गर्मियों के मौसम में ठंडी चीज़े खाने का मज़ा ही कुछ और है। और अगर ये ठंडी चीज़ हो मलाईदार कुल्फी तो क्या कहना। बच्चों की तो ये फेवरेट डिश होती है। तो आइये जाने कैसे बनायें इन गर्मियों में मलाईदार कुल्फी और वो भी सिर्फ आधे कप दूध से। चलिए शुरू करते हैं। सामग्री…

    Spread the love
  • |

    सूजी का अनोखा हलवा बनाने की सरल विधि

    आपने बहुत तरह के स्वादिष्ट हलवे जरूर से खाएं होंगें। लेकिन मेरक दावा है कि आपने ऐसा हलवा ना तो बनाया होगा और ना ही खाया होगा। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दूध 2 कप केसर 6-7 रेशे सूजी 1 कप बेसन 1 बड़ा चम्मच घी 1 कप ड्राई फ्रूट्स…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *