|

संडे स्पेशल: चिली चीज सेंडविच

chefshipra recipe

आज हम आपको टेस्टी चिली चीज सेंडविच की रेसिपी बताने जा रहें है। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

ब्रेड               6 पीस

प्याज            एक बारीक कटी

हरी मिर्च       2 से 3

शिमला मिर्च  एक बारीक कटी

नमक          स्वादानुसार

लाल मिर्च     एक छोटी चम्मच

हरा धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

चीज             50 ग्राम

चाट मसाला  एक छोटा चम्मच

मक्खन         तलने के लिए

धनिया की चटनी

विधि

सबसे पहले एक बाउल में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, ग्रेट किया हुआ चीज और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। तैयार है हमारा मिश्रण चीज में भर सेंडविच में भरने के लिए।

अब ब्रेड स्लाइस को फैला कर रखें और उस पर बटर और हरी धनिया की चटनी को अच्छी तरह से लगा ले। अब इसमें तैयार मिश्रण को भरें ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस लगाएं। फिर से तैयार मिश्रण लगाएं इसके ऊपर तीसरा ब्रेड पीस लगाकर ऊपर से बटर लगाएं और ग्रिल्ड पेन पर धीमी आंच में 2 मिनट तक ढककर सिकने दें। अब इस सेंडविच को पलट दे और दोबारा से 1 मिनट तक ढककर दूसरी तरफ भी सेक लें। इस तरह से सेकने से सैंडविच अंदर तक पक जाएगा और साथ में बहुत ही क्रिस्पी भी बन जाएगा तो तैयार है चिली चीज सेंडविच। इसे चाट मसाले या हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love
  • |

    इस गर्मियों में बनाएं मात्र दो चीजों से स्वादिष्ट कुल्फी

    गर्मियों के दिनों में आइसक्रीम और कुल्फी खाना सभी को बेहद पसंद होता है। परंतु लॉकडाउन के चलते बाजार से कुछ भी खरीद पाना संभव नहीं है। अतः आज हम आपको मात्र दो चीजों से कुल्फी बनाना बताने जा रहे हैं जिससे कि आप भी स्वादिष्ट कुल्फी का मजा ले सकें। सामग्री फुल क्रीम दूध…

    Spread the love
  • Chef Shipra Tips: इन किचन टिप्स को अपना कर करे अपना काम आसान

    गृहणियों का ज्यादातर समय किचन में ही निकलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे किचन टिप्स बताने जा रहें हैं जो की आपके किचन के समय को कम कर देगा। तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान से किचन टिप्स। दालों में कीड़े ना लगे इसके लिए स्टोर करते वक़्त उसमे साबुत लाल मिर्च…

    Spread the love
  • |

    गर्मियों में शिकंजी बनाने के लिए घर पर कैसे बनाएं शिकंजी सिरप

    गर्मियों के मौसम में शिकंजी पीना सभी को पसंद होता है। परन्तु कभी कभी थकान के कारण शिकंजी बनाने का मन नहीं होता है। ऐसे में आप शिकंजी सिरप बना सकते हैं। जो की आपको सहूलियत देता है जब चाहे शिकंजी बनाने की। आज हम आपको घर पर शिकंजी सिरप बनाने की रेसिपी बताने जा…

    Spread the love
  • पारंपरिक होली स्पेशल गुजिया रेसिपी

    गुजिया होली के त्योहार की शान है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मीठी-खुशबूदार भरावन वाली गुजिया हर किसी को पसंद आती है। आइए जानें इसे घर पर बनाने की आसान विधि। सामग्री आटे के लिए 2 कप मैदा 4 बड़े चम्मच घी (मोयन के लिए) एक चुटकी नमक आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी भरावन के लिए…

    Spread the love
  • |

    अदरक का शरबत बनाने की सरल विधि

    अदरक का शरबत एक ऐसा पेय है जो की स्वाथय के लिए काफी लाभदायक होता है। ये आपकी पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री सूखी अदरक (सौंठ)         1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी                            1 कप नीम्बू                            1/2 लौंग                             3-4 छोटी इलाइची…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *