|

5 मिनट में बनाएं बिना दूध और मावे के गाजर का हलवा

Chef Shipra Recipe
Chef Shipra Recipe
Image Source: Google Search

गाजर का हलवा किसे पसंद नहीं होता। लेकिन इसको बनाने में ज्यादा समय लगता है। आज हम आपको 5 मिनट्स में गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं।

सामग्री

गाजर 1 किलो

मिल्क पाउडर आधा कप

घी 2 बड़े चम्मच

चीनी एक कप

इलायची 5

बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स स्वाद अनुसार

विधि

सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर छील ले। अब सभी गाजर के छोटे टुकड़े काट कर ग्राइंडर में मोटा पेस्ट बना ले। अब गैस पर मोटे तले की कढ़ाई को रखें और धीमी आंच पर इस पेस्ट को पूरी तरह से पानी सूख जाने तक भूने। क्योंकि हमने इसमें दूध या पानी किसी का भी प्रयोग नहीं किया है इसलिए इस गाजर को पकने में ज्यादा वक्त नहीं लगता।

अब इसमें चीनी, मेवा (डॉयफ्रुइट्स) और इलाइची पाउडर को डालकर धीमी आंच पर पकाते रहें। ध्यान रखें कि चीनी डालते ही इसमे थोड़ा पानी भी हो जाएगा। पानी सूखने तक इसको अच्छी तरह से भून ले। अब हम एक कटोरी में मिल्क पाउडर और एक बड़ा चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगे।

ऐसा करने से हमारा इंसटेंट खोया तैयार हो जाएगा। अब इस खोए को हलवे में डालें और साथ ही में एक बड़ा चम्मच घी और डाल दे। अब इसको लगभग 1 से 2 मिनट तक तेज आंच पर भून ले। हलवे से घी अलग हो जाएगा। तैयार है गाजर का हलवा। गैस बंद कर दें ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके इसको सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • कैसे बनाएं दही के आलू

    दही के आलू एक बहुत ही सरल व्यंजन है जो की उत्तर भारत में ज्यादा प्रचलित है| आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 3 मध्यम आलू उबले और छिले 1 कप दही फेटा हुआ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 1/2 चम्मच धानिया पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 2…

    Spread the love
  • |

    सामोसा (samosa) बनाने की सरल विधि

    सामोसा (samosa) एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय स्नैक है जिसे खासकर चाय के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। आइए जानें इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जा सकता है। आवश्यक सामग्री: आटे के लिए: मैदा – 2 कप अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – 3 बड़े चम्मच (मोयन…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और पौष्टिक मक्के का दलिया

    दलिया को वैसे तो बीमारों वाला खाने में गिना जाता है। परन्तु ये बहुत ही पौष्टिक भी होता है। यह आपकी बॉडी को स्वस्थ और फिट रखता है। आज हम आपको स्वादिष्ट मक्के के दलिया बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कॉर्न                            1 कप दरदरा पिसा हुआ देसी घी                       1…

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : लज़ीज़ और जायकेदार शाही पनीर बनाने की विधि

    शाही पनीर उत्तर भारत का काफी लोकप्रिय व्यंजन है| ये व्यंजन ज्यादातर पार्टियों या शादी ब्याह में बनता है जोकी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुल होटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार | इस राखी जरूर बनाये इसको  |  सामग्री: 250 ग्राम पनीर 3 बड़े चम्मच घी या मक्खन 1 प्याज स्ट्रिप्स में कटा हुआ 1/2 ” टुकड़ा अदरक कटा हुआ 2 हरी मिर्च कटा हुआ 4 टमाटर कटा हुआ 2 इलायची 1/4 कप फेटा हुआ दही 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार 1/2 कप दूध 2 टीबीएसपी टमाटर की चटनी सजावट के लिए: 2 टीबीएसपी…

    Spread the love
  • |

    जानिए स्वादिष्ट और स्पेशल ढोकला बनाने की रेसिपी

    ढोकला यूँ तो एक गुजरती व्यंजन हैं परन्तु इसकी लोकप्रियता के कारण अब ये पूरे भारतवर्ष में खाया और खिलाया जाता है। खासतौर पर उत्तर भारत में। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं क्यूंकि इसमें तेज़ मसाले नहीं होते। इसको बनाना बड़ा ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री…

    Spread the love
  • Chef Shipra Tips: इन किचन टिप्स को अपना कर करे अपना काम आसान

    गृहणियों का ज्यादातर समय किचन में ही निकलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे किचन टिप्स बताने जा रहें हैं जो की आपके किचन के समय को कम कर देगा। तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान से किचन टिप्स। दालों में कीड़े ना लगे इसके लिए स्टोर करते वक़्त उसमे साबुत लाल मिर्च…

    Spread the love