|

दिवाली स्पेशल – बनाएं स्वादिष्ट गरम मशरूम सूप

Chef Shipra Recipe
Chef Shipra Recipe
Image Source: Google Search

हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट गर्म मशरूम सूप बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

सामग्री

बटन मशरुम 250 ग्राम

गाजर 1

मटर 100 ग्राम

टमाटर 2

प्याज 1

दूध 1 कप

सोया सॉस 1/2 छोटा चम्मच

अदरक 1 इंच

क्रीम 2 बड़े चम्मच

टोमेटो सॉस 1 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

लहसुन 3-4 कली

विधि

सबसे पहले मशूरम को अच्छी तरह धो कर साफ़ कर लें। अब गैस पर कुकर रखें। अब इसमें ३ कप पानी और सभी सब्जियां गाजर, टमाटर, प्याज, लहसुन और मशरूम डालकर 3-4 सीटी लगने दें। जिससे की सभी सब्जियों को अच्छे मैश किया जा सके।

अब ठंडा होने पर या तो आप इसे हाथों से मैश कर लें। या फिर आप ग्राइंडर से पीस कर छान भी सकती है। अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें। इसमें इस तैयार मिश्रण को डालें और धीमी आंच पर गाढ़ा होने दें। एक उबाल आने पर इसमें सोया सौस, टोमेटो सॉस, काली मिर्च और दूध डालकर लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। ऐसा करने से सूप गाढ़ा हो जाएगा।

अब गैस बंद कर दें। सूप को गरमा गरम बाउल में परोसे और ऊपर से बारीक कटे मशरुम के टुकड़े, धनिया पत्ती, क्रीम या मक्खन डालकर सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मलाई चाप बनाने की सरल विधि

    मलाई चाप एक बेहद लोकप्रिय इंडो-नॉर्थ इंडियन डिश है, जो अपने क्रीमी, हल्के मसालेदार और रेस्टोरेंट जैसे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसे स्टार्टर, स्नैक या नान, रूमाली रोटी और तंदूरी रोटी के साथ मुख्य व्यंजन के रूप में भी परोसा जा सकता है। आवश्यक सामग्री (3–4 लोगों के लिए) मुख्य सामग्री सोया चाप…

    Spread the love
  • |

    नींबू का खट्टा मीठा अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो खट्टे मीठे नीम्बू का तो क्या कहना। आज हम आपको नीम्बू का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री नीम्बू                                         1/2 किलो नमक                                        स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : केसर पिस्ता कुल्फी बनाने की सरल विधि

    गर्मियों का मौसम है, और अगर इस मौसम में ठंडी – ठंडी कुल्फी खाने को मिल जाये तो कैसा है? आइये जानते है केसर पिस्ता कुल्फी बनाने की सरल विधि सामग्री बाष्पी कृत दूध के दो डिब्बे ले लो। एक डिब्बा कंडेंस्ड दूध का थोड़ी सी व्हिप्पड क्रीम ( मलाई) 1 / 4 कपपिस्ता 1…

    Spread the love
  • |

    सर्दियों में बनाये गुड़ की चाय

    सर्दियों के मौसम में चाय तो सभी पीते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें है गुड़ की चाय की रेसिपी। यह बहुत ही लाभदायक होती है। सामग्री (दो कप चाय के लिए) दूध 1 कप पानी 1 कप चाय पत्ती 1 छोटा चम्मच गुड़ 3 छोटे चम्मच छोटी इलायची 2 अदरक 1 छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • |

    बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा माइक्रोवेव में

    गाजर का हलवा वैसे तो सभी को पसंद होता है लेकिन आज हम आपको इसे माइक्रोवेव में बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। ये हलवा गैस पर बने हलवे की तरह ही स्वादिष्ट होता है। सामग्री गाजर        1 किलो मावा         250 ग्राम चीनी                250 ग्राम दूध          1 कप काजू…

    Spread the love
  • नवरात्रि स्पेशल: जाने किस देवी को लगाएं कौन सा भोग

    नवरात्रि के दिनों में माँ भगवती के विभिन्न रूपों का पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है की सच्चे मन और श्रद्धा से की गयी माँ भगवती की आराधना से वो प्रसन्न होती हैं और हमे मनचाहा वरदान देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की माँ भगवती को चढ़ाये जाने वाले भोग और प्रसाद…

    Spread the love