|

दिवाली स्पेशल – स्वादिष्ट दाल के फरे

chef shipra recipe
chef shipra recipe
Image Source: Google Search

हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट दाल के फरे की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

सामग्री

चने की दाल 1 कप भीगी हुई

चावल का आटा 2 कप

लहसुन 2-3 कली

हरी मिर्च 2-3

धनिया पत्ती 2 चम्मच बारीक कटा हुआ

नमक स्वाद अनुसार

रिफाइन आयल तलने के लिए

साबुत जीरा 1 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

पानी जरूरत अनुसार

विधि

सबसे पहले ग्राइंडर में चने की दाल, हरी मिर्च और लहसुन को पीस लें। अब इसे एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें नमक, हल्दी, साबुत जीरा और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें। भरावन के लिए मिश्रण तैयार है।

अब गैस पर एक पैन रखें और उसमे 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें 1 गिलास पानी डालकर एक उबाल आने दें। उबाल आने के बाद इसमें नमक डालें। अब इसमें लगातार चलाते हुए चावल का आटा डालें। आपके पास एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। ध्यान रखें यदि पानी कम हो तो थोड़ा पानी और डाल लें। हमे चावल को पूरी तरह से पकाना है।

अब गैस बंद कर दें और इससे पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद पानी के साथ इसका नरम आटा गूंध लें। इसकी छोटी लोइया तोड़ लें। और चावल का आटा लगा कर छोटी छोटी पूरी जैसा बेल लें। अब इसमें भरावन को भर लें। अब इन सब को भाप में 8-10 मिनट तक पका लें।

तैयार है आपके स्वादिष्ट दाल के फरे। इसे हरे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट प्याज की पकौड़ी बनाने की सरल विधि

    पकौड़ी तो हम सभी पसंद करते ही हैं। पर अगर ये पकौड़ी प्याज की हो तो क्या कहना। आज हम आपको प्याज की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री बेसन                            1/2 कप प्याज                            1 बड़ा नमक                           स्वादानुसार लालमिर्च                       1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला                  1/4 छोटा चम्मच तेल…

    Spread the love
  • |

    अरबी की चटपटी सब्जी की रेसिपी

      आज हम आपको बताने जा रहे है अरबी की चटपटी सब्जी की आसान रेसिपी जो बनाने में आसान है और खाने में स्वदिष्ट। सामग्री: 250 ग्राम अरबी 2 टेबलस्पून तेल 1 टीस्पून जीरा 1 चुटकी हींग 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर 1 टीस्पून धनिया पाउडर 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून गरम मसाला 1…

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : बिना तंदूर के कैसे बनाये तंदूरी रोटी

    कुछ चीज़ो का जायका तो तंदूरी रोटी के साथ ही आता है, पर क्या करे अगर आप के पास तंदूर न हो तो? आइए जानते है बिना तंदूर के तंदूरी रोटी बनाने की विधि | सामग्री 2 कप मोटा गेहूं का आटा 1/4 कप मैदा 2 बड़े चम्मच घी 2 बड़े चम्मच दही नमक स्वाद…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट रोस्टेड पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर तो सभी अपने अपने तरीके से बनाते ही है। परन्तु क्या आपने कभी रोस्टेड पनीर ट्राय किया है ? इसको बनाना बहुत ही आसान है और यदि इसको लच्छा परांठा के साथ खाया जाए तो ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कश्मीरी लाल…

    Spread the love
  • |

    घर पर बनाएं मावे के स्वादिष्ट पेड़े

    मावा के पेड़े बनाने में बहुत ही आसान है और ये सभी को बहुत ही पसंद भी आते है। जब कभी भी किसी के स्वागत में या किसी त्यौहार पर आप चाहे इसे बना सकते है। तो आइए जानते है मावा पेड़ा बनाने का तरीका। सामग्री मावा                …

    Spread the love
  • |

    पोहा कटलेट

        नाश्ते में आप सभी ने पोहा तो कई बार बनाया होगा परंतु आज हम आपके साथ फोन एक नई रेसिपी साझा करने जा रहे है जो है पोहा कटलेट। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा 1 कप पानी 1/2 कप दही 1…

    Spread the love