आलू का ऐसा नाश्ता आपने पहले कभी नहीं खाया होगा

aaloo, chef shipra
aaloo, chef shipra
Image Source: Google Search

नाश्ते में तो हम सभी कुछ ना कुछ नया ट्राय करते ही रहते है। पर आज हम आपको एक ऐसा बढ़िया सा झटपट तैयार होने वाला नाश्ता, फ्रेंच शॉट्स के बारे में बताने जा रहे है जो आपने पहले कभी भी नहीं खाया होगा।

सामग्री

आलू ४ ( माध्यम आकर के )

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर १/४ छोटी चम्मच

चाट मसाला १/४ छोटी चम्मच

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले आलू को छील कर अच्छी तरह से धो ले। अब इसके चौकोर टुकड़े ( क्यूब ) काट लें। अब इन टुकड़ो को पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह से धो ले जिससे की इसमें से सारा स्टार्च पूरी तरह से निकल जाए। पूरी तरह से स्टार्च निकाल देने से ये शॉर्ट्स काफी जयादा क्रिस्पी बनते है।

अब एक बाउल में तेज़ गर्म पानी ले और उसमे एक बड़ा चम्मच नमक डाले। अब इस पानी में सभी क्यूब को डालकर लगभग पांच मिनट्स तक भीगने दे। इसके बाद इसको नार्मल पानी से धो कर किचन टॉवल पर सूखने के लिए फैला दें। ऐसा करने से इसके अंदर की साड़ी नमी निकल जायेगी। यदि मुमकिन हो तो इसको आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखे।  ऐसा करने से इसकी क्रिस्पिनेस्स और भी बढ़ जायेगी।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रखे और उसमे तेल को मध्यम आंच पर गर्म करे। अब धीरे धीरे करके सभी क्यूब को इसमें डाले और लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर ही सुनेहरा होने तक भूनें। इसको निकाल कर पेपर नैपकिन पर फैला ले जिससे की अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब इसमें नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला ले।

तैयार है आलू का झटपट तैयार होने वाला नाश्ता फ्रेंच शॉट्स। गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करे।  

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • बच्चों के लिए बनाए चॉकलेटी पॉपकॉर्न बॉल्स

    पॉपकॉर्न और चॉकलेट तो दो ऐसी चीज़े है जो सभी बच्चो को बेहद पसंद होते है। पर यदि इन् पॉपकॉर्न्स को एक अलग तरीके से सर्व किया जाये तो ना सिर्फ आपके बच्चे खुश हो जायेंगे बल्कि इस नयी रेसिपी को बड़े ही मन से खाएंगे भी। सबसे पहले एक पैन को गैस पे रखे…

    Spread the love
  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love
  • |

    पनीर फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

    पनीर फ्राइड राइस एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाली इंडो-चाइनीज़ डिश है। यदि आपके पास पहले से उबले हुए चावल हैं, तो यह रेसिपी मात्र 15–20 मिनट में तैयार हो जाती है। इसे लंच, डिनर या बच्चों के टिफिन के लिए भी बनाया जा सकता है। आवश्यक सामग्री (2–3 लोगों के लिए) पके हुए…

    Spread the love
  • |

    ऐसे बनाये आटे लहसुन का परांठा (गार्लिक परांठा)

    परांठे तो सभी ने खूब बनाये और खाये होंगे परन्तु आज हम आपको बताने जा रहे है गार्लिक परांठा बनाने की सरल विधि।  जोकि ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी है। सामग्री गेहूँ का आटा १ कप लहसुन का पेस्ट १ बड़ा चम्मच बारीक़ कटी धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच नमक स्वादानुसार…

    Spread the love
  • जाने व्रत वाली स्वादिष्ट खीर की रेसिपी

    आज हम आपको एक व्रत के लिए बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से बन जाने वाली खीर के बारे में बताने जा रहे है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छी है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मखाने           50 ग्राम देसी घी         …

    Spread the love
  • भिंडी खाने के फायदे जानकार हैरान रह जाएंगे आप

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *