|

इस बरसात के मौसम में बनाएं स्वादिष्ट और चटपटी मटर की नमकीन

green peas chef shipra

बारिश के दिनों में शाम के वक्त चाय के साथ पकोड़े या चटपटे नाश्ते का मजा अलग ही होता है। पकौड़े तो सभी बनाते हैं आज हम आपको बताने जा रहे हैं चटपटी और स्वादिष्ट मटर की नमकीन कैसे बनाएं? आइए जानते हैं।

सामग्री

हरी मटर 200 ग्राम

बेकिंग सोडा एक चुटकी

तेल तलने के लिए

काला नमक आधा छोटी चम्मच

नमक स्वाद अनुसार

धनिया पाउडर एक छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर एक छोटी चम्मच

अमचूर एक छोटी चम्मच

काली मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले मटर को रात भर के लिए भीगा कर रखते हैं साथ ही में इसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा भी डाल दें। अब इसको कुकर में एक सिटी आने तक पका लें। ध्यान रखें की हमें एक से अधिक सिटी नहीं लगानी है। हमें सिर्फ मटर को गलाना है उसके छिलके अलग नहीं करने। एक सीटी आने के बाद गैस  बंद  कर दें और स्टीम निकल जाने पर छन्नी की सहायता से अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब एक बड़ी थाली में साफ टॉवल रखें और उस पर इस मटर को फैला दें। लगभग 1 घंटे के लिए ऐसे ही पंखे की हवा में सूखने दें।

पूरी तरह से मटर का पानी सूख जाने पर इसे डीप फ्राई करेंगे। इसके लिए एक कढ़ाई को गैस पर रखें और उसमें तेल डाल कर तेज़ गर्म कर ले। ध्यान रखें की मटर को तेज गर्म तेल में ही तेज़ आंच में डीप फ्राई करना है। सभी मटर को डीप फ्राई करने के बाद पेपर नैपकिन पर फैलाकर अतिरिक्त तेल निकाल ले। ध्यान रखें की मटर क्रिस्पी और क्रंची होने चाहिए।

अब एक बाउल में भुनी हुई मटर के साथ काला नमक, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और काली मिर्च पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिला ले। तैयार है चटपटी व स्वादिष्ट मटर की नमकीन। इसे किसी भी एयर टाइट डब्बे में 2 महीनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    चटोरों की फेवरिट बैंगन तवा फ्राई की स्पेशल रेसिपी

    वैसे तो आप सभी ने कई प्रकार से बैगन बनाया भी होगा और खाया भी होगा। पर आज हम आपको एक स्पेशल रेसिपी (बैगन तवा फ्राई) बताने जा रहे है जिसको खा कर आप उँगलियाँ चाटते रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री: नमक स्वादानुसार मिर्च 1/2 छोटी चम्मच हल्दी…

    Spread the love
  • पाव भाजी बनाने की सरल विधि

    पाव भाजी तो सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है। आज हम आपको पाव भाजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री टमाटर 4-5 प्याज 2 दाल चीनी 1/2 इंच लौंग 2 रिफाइन आयल 1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च 1/4 कप बारीक कटी हुई टोमेटो सॉस 1…

    Spread the love
  • वट अमावस पर बनाये आटे के बरगद

    वट अमावस पर इसके प्रसाद में आटे के बरगद बनाये जाते है। आज हम आपको आटे के बरगद बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। सामग्री गुड़                          1/4 कप पिघला हुआ आटा                       1 कप रिफाइन आयल       डीप फ्राई करने के लिए विधि सबसे पहले गुड़…

    Spread the love
  • |

    कॉर्न फायर्ड राइस बनाने की सरल विधि

    सामग्री: तेल                                    2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट          1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा प्याज              1 छोटा चम्मच शिमला मिर्च                      1/2 कप बारीक़ कटी गाजर             1 कॉर्न                                 2 बड़े चम्मच पत्ता गोभी                         1/2 कप सिरका                             2 छोटा चम्मच सोया सॉस                        2 छोटा चम्मच नमक                               स्वादानुसार उबले चावल                     2 कप पिसी काली मिर्च              1/2 छोटा चम्मच स्प्रिंग…

    Spread the love
  • |

    कर्ड राइस बनाने की सरल विधि

    भारतीय घरो में अक्सर खाना खाने के बाद कुछ न कुछ अक्सर बच ही जाता है। आज हम आपको रात के बचे हुए राइस से एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही जल्दी से तैयार हो जाने वाली होती है इसलिए इसे झटपट रेसिपी भी कहते हैं। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra Recipe: राजमा सब्जी बनाने की सरल विधि

    सामग्री: राजमा – 1 कप प्याज – 2 बारीक कटे हुए टमाटर – 2 पिसे हुए अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च – 1-2 तेल या घी – 2 बड़े चम्मच जीरा – 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *