|

जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट नारियल की बर्फी

Image Source: Google Search

अक्सर हम लोग व्रत में खान पान को लेकर परेशान रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है व्रत के दौरान खाये जाने वाली स्वादिष्ट नारियल की बर्फी बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

नारियल (घिसा हुआ)        1 कप

चीनी –                                1/2 कप

मलाई –                              1/4 कप

या

दूध (1/4 कप) + घी –     1 Tbsp का मिश्रण

पिस्ता –                                गार्निश करने के लिए

विधि

एक बर्तन लें और इसमें मलाई को अच्छे से फैंटे या घी और दूध का मिश्रण बनाएं। अब नारियल के ऊपर का भूरे रंग का छिलका हटा लें। अब इसके छोटे टुकड़े कर इससे घिस (ग्रेट) लें। आप इसे ग्राइंडर में भी पीस सकते है। अब एक पैन गैस पर रखें और गर्म होने पर इसमें घिसा हुआ नारियल 2-3 मिनट्स तक भून लें। जब ये सूख जाये तो इसमें तैयार किया गया मलाई दूध का मिश्रण डालकर 3-4 मिनट्स तक लगातार चलते रहें। जब ये ड्राई होने लगे तो इसमें चीनी मिलाये और माध्यम आंच पर भुने।

जब चीनी पिघल जाये और मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब एक बर्तन में घी लगा कर इस मिश्रण को अच्छे से बराबर फैला दें और एक चाकू से छोटे टुकड़ों में कट लगा दें। अब इसे 1/2 घंटे के लिए सेट होने को रखे। अब इसे पिस्ता के छोटे टुकड़ों से गार्निश करें और सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    राखी स्पेशल : हरी मिर्च का चटपटा इंस्टैंट अचार

    खाने के साथ मिर्च का अचार तो सभी को अच्छा लगता है। हरी मिर्च का अचार सब्जिओ में मसालों की कमी को पूरा कर देताहै। आइये तो जानते है झटपट बनने वाले इस हरी मिर्च के इंस्टेंट अचार को बनाने का तरीका। इस राखी जरूर बनाये । सामग्री हरी मिर्च                   100 ग्राम सरसों का दाना        3 छोटा चम्मच सौंफ                       3 छोटा चम्मच मेथी दाना                1 ½ छोटा चम्मच जीरा                       1 छोटा चम्मच सरसों का तेल        4 छोटा चम्मच सफ़ेद सिरका        4 छोटा चम्मच नमक                  …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और चटपटे मेथी के परांठे

    सर्दियों के मौसम में सभी को टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। आज हम आपको मेथी की परांठे बताने जा रहे है। आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा 500 ग्राम मेथी 250 ग्राम धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक  कटी हुई नमक स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 छोटा…

    Spread the love
  • |

    दिवाली स्पेशल – बनाएं स्वादिष्ट गरम मशरूम सूप

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट गर्म मशरूम सूप बनाने की सरल विधि…

    Spread the love
  • |

    बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

    फ्राइड राइस तो हम सबने ही कभी ना कभी जरूर से खाये होंगे पर आजकल लॉक डाउन के टाइम यदि आपका भी मन करे बाजार जैसा फ्राइड राइस खाने का तो जरूर पढ़े इसको। सामग्री चावल १ कप पानी जरूरतानुसार नीम्बू का रस १/२ छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार हरी मिर्च २ (बारीक कटी हुई) लहसुन…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट दाल मखनी बनाने की विधि

    यूँ तो दाल मखनी उत्तर भारत का बहुत ही प्रचलित और पसंदीदा व्यंजन हैं, पर दिनों दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। ये मूलतः पंजाबी व्यंजन है, पर ये लग भाग सम्पूर्ण उत्तर भारत में बनायीं और खायी जाती है। इसको बनाने की विधि बहुत ही सरल होती है आइये जानते है इसको …

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *