|

झटपट तैयार होने वाला ब्रेड का बढ़िया नाश्ता

chef shipra recipe
chef shipra recipe
Image Source: Google Search

अक्सर ऐसा होता है कि जब भी नाश्ता बनाने की बात आती है तो हमेशा वही पुराने ट्रेडिशनल नाश्ते ही ध्यान में आते हैं। लेकिन यदि कभी अचानक से घर पर कोई मेहमान आ जाए आपका खुद का भी कुछ अलग से नाश्ता खाने का मन करें तो आप इस देश को जरूर ट्राई करें। तो आइए जानते हैं इस फटाफट बनने वाले नाश्ते की आसान रेसिपी।

सामग्री

ब्रेड 8 स्लाइस

गाजर और शिमला मिर्च आधा कप बारीक कटा हुआ

लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच

नमक स्वाद अनुसार

चीज़ घिसा हुआ एक कप

लाल मिर्च एक चौथाई छोटी चम्मच

विधि

सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर निकाल दें और बीच की बची हुई ब्रेड को एक तरफ रख दें। एक बाउल में गाजर, शिमला मिर्च, चीज़, नमक और लाल मिर्च को डालकर अच्छी तरह से मिला ले। ब्रेड के निकले हुए किनारों से ब्रेड क्रंब्स बना ले। ब्रेड को पानी में भीगा कर नरम करें। अब इसका पानी हाथ से दबा कर निकाल दे और तैयार स्टाफिंग को इसके अंदर भर के गोल शेप दे।

अब कढ़ाई को गैस पर रखें। तेल गर्म करें। इस गर्म तेल में तैयार बॉल को डालकर फ्राई कर ले। तैयार है चटपटा और झटपट बनने वाला ब्रेड का नाश्ता। इस नाश्ते को गरमा गरम हरी चटनी के साथ या फिर सॉस के साथ परोसें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    जुखाम खाँसी का सटीक घरेलू उपाय- अचूक काढ़ा

    सर्दियों के दिनों में सभी को खाँसी जुखाम की समस्या हो ही जाती है। ऐसे में किसी भी तरह की दवाई लेने से कभी कभी ये कफ की समस्या और बढ़ जाती है। आज हम आपको इसके लिए एक घरेलू सटीक उपाय बताने जा रहे है जो बेहद कारगर है। इसको एक बार जरूर आजमाए।…

    Spread the love
  • मटर का चिड़वा बनाने की सरल विधि

    शाम के नाश्ते में अक्सर यही सोचते हैं की क्या बनाया जाए। आज हम आपको एक ऐसे स्नैक के बारे में बताने जा रहे है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इस स्नैक का नाम है मटर का चिड़वा। आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तेल                            2 बड़े चम्मच चिड़वा पतला वाला     150…

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    जाने मसालेदार स्लाइस बनाने की सरल विधि

    सभी महिलाओं की रोज की एक समस्या होती है कि नाश्ता क्या बनाये। आज हम आपको एक बहुत ही सरल और जायकेदार नाश्ता बताने जा रहे है जो बहुत ही जल्दी बन जाता है और टेस्टी भी होता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ब्रेड़ स्लाइस            8 टमाटर             …

    Spread the love
  • |

    खीरे सेब की स्वादिष्ट स्मूथी

    खुद को फिट रखने के लिए बहुत जरूरी है योगा करना। और योगा करने के दौरान उससे पहले या उसके बाद भी किन चीजों का सेवन करना चाहिए या नहीं करना चाहिए है यह जानना उससे भी ज्यादा जरूरी है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी स्मूथी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे पीने…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट रोस्टेड पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर तो सभी अपने अपने तरीके से बनाते ही है। परन्तु क्या आपने कभी रोस्टेड पनीर ट्राय किया है ? इसको बनाना बहुत ही आसान है और यदि इसको लच्छा परांठा के साथ खाया जाए तो ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कश्मीरी लाल…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *