|

जुखाम खाँसी का सटीक घरेलू उपाय- अचूक काढ़ा

Image source: Google

सर्दियों के दिनों में सभी को खाँसी जुखाम की समस्या हो ही जाती है। ऐसे में किसी भी तरह की दवाई लेने से कभी कभी ये कफ की समस्या और बढ़ जाती है। आज हम आपको इसके लिए एक घरेलू सटीक उपाय बताने जा रहे है जो बेहद कारगर है। इसको एक बार जरूर आजमाए।

सामग्री

पानी 1 1/5 कप

अजवायन 1/4 छोटा चम्मच

सोंठ पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

तेज़ पत्ता 1 छोटा

काली मिर्च 3-4 दाने

लौंग 2-3

गुड़ 1 छोटा टुकड़ा/ स्वादानुसार

तुलसी पत्ती 5-6

विधि

सबसे पहले एक पैन में पानी को डालें और गर्म करें। अब उसमें अजवाइन को डालें। फिर इसमे सोंठ, तेज़ पत्ता, काली मिर्च, लौंग को डालें और पानी में उबाल आने दें। अब इसमें गुड़ और तुलसी पत्ती को डालें। पानी को एक कप होने तक उबालें। तैयार है काढ़ा।

इसको छान कर हल्का ठंडा होने दें।

इस तैयार काढ़े को एक कप सुबह शाम हल्का गर्म करके लेने से हर तरह की सर्दी जुकाम खाँसी ठीक हो जाएगी। आप भी इसको जरूर से ट्राय करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में   जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब /   फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • मशरुम टिक्का बनाने की सरल विधि

    मशरूम टिक्का एक ऐसा स्नैक है जो कि खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बहुत आसान होता है। आज हम आपको इसी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मशरुम            1 पैकेट बेसन              1 छोटा चम्मच तेल               1 छोटा चम्मच दही               1 छोटा…

    Spread the love
  • जानिए किचन मसालों के आयुर्वेदिक गुण

    किचन में प्रयोग में आने वाले मसालों से तो सभी भली भांति परिचित है ही पर क्या आप इनके आयुर्वेदिक गुणों के बारे में जानते है ? तो चलिए आज जानते है इसके बारे में। दालचीनी खाने के फायदे दालचीनी वैसे तो एक आम मसाला है जो अधिकतर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सरल विधि

    कोल्ड कॉफ़ी एक ऐसा पेय है पदार्थ है जो की हर उम्र के लोग पसंद करते हैं विशेषकर बच्चे। ये स्वास्थय की दृष्टि से भी उपयोगी होती है। तो आइये जानते हैं कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सरल विधि। सामग्री कॉफ़ी                              1 छोटा चम्मच चीनी                               2 छोटे चम्मच दूध                                  2 कप कॉफ़ी पाउडर…

    Spread the love
  • |

    बथुए की पूरी (Bathue ki poori) बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको बथुए की पूरी (bathue ki poori) बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। सामग्री: बथुआ (धोकर उबालकर पेस्ट बना लें) – 1 कप गेहूं का आटा – 2 कप हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1-2 अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा टुकड़ा अजवाइन – 1/2 छोटी चम्मच नमक –…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: खजूर और इमली की चटपटी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो खजूर और इमली की तो क्या कहना। आज हम आपको खजूर और इमली की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री खजूर                                        1 कप (बीज निकला हुआ)…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: दही पुदीने की तीखी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो दही पुदीने की तो क्या कहना। आज हम आपको दही पुदीने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री दही                                          1 कप पुदीना की पत्तियाँ                        1/2 कप…

    Spread the love