फटाफट नाश्ता बनाने के लिए सूजी मिक्सचर

chef shipra recipe

दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे हमारी समस्त खबरें और जानकारियाँ पहुंचें आप तक सबसे पहले।

अगर आपके यहाँ मेहमानो का आना जाना लगा रहता है और आप इसी बात से परेशान रहती हैं की नाश्ते में क्या बनाएं तो आज हम आपकी ये समस्या सुलझाने जा रहे हैं। आज हम आपको सूजी मिक्सचर की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसका प्रयोग कर के आप इंस्टेंट ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं। इस मिक्सचर से आप रवा उपमा, सूजी टोस्ट, रवा डोसा, रवा इडली, रवा उत्पम, सूजी अपम / अप्पे जैसी बहुत सारी चीजे बड़ी ही आसानी से बना लेंगे।

सामग्री

सूजी                             3 कप

नमक                           स्वादानुसार

कड़ी पत्ता                      15-20 पत्ती

तेल                               4 बड़े चम्मच

उरद दाल                      1 बड़ा चम्मच

चने की दाल                  1 बड़ा चम्मच

जीरा                             1 बड़ा चम्मच

सरसों की दाने               1 बड़ा चम्मच

पिसी अदरक                2 बड़ा चम्मच

हरी मिर्च                       5-6



विधि
सबसे पहले कढ़ाई में तेल को गर्म करें। अब इसमें जीरा, सरसों के दाने, उरद दाल, चने की दाल, हरी मिर्च, अदरक और कड़ी पत्ता डालकर इसे अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें सूजी मिला लें। सूजी के भुन जाने तक इस मिश्रण को अच्छी तरह से भूने। अब गैस बंद कर के इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।

अब इस मिश्रण को एक एयर टाइट डिब्बे में भर कर के रख लें। यह मिश्रण 1 हफ्ते तक बड़े आराम से चल जाता है। यदि आप इसे फ्रिज में स्टोर करें तो इसे 1 महीने तक भी स्टोर किया जा सकता है।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

 

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सरल विधि

    कोल्ड कॉफ़ी एक ऐसा पेय है पदार्थ है जो की हर उम्र के लोग पसंद करते हैं विशेषकर बच्चे। ये स्वास्थय की दृष्टि से भी उपयोगी होती है। तो आइये जानते हैं कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सरल विधि। सामग्री कॉफ़ी                              1 छोटा चम्मच चीनी                               2 छोटे चम्मच दूध                                  2 कप कॉफ़ी पाउडर…

    Spread the love
  • किचन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

    आज हम आपको किचन से जुडी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहें हैं। ये जरूरी बातें आपके किचन के समय को बहुत कम कर देंगी। तो चलिए शुरू करते हैं। ग्रेवी वाली किसी भी सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए नारियल के भूरे को तल के मसाले के साथ डाला जा सकता है।…

    Spread the love
  • नवरात्रि स्पेशल: जाने किस देवी को लगाएं कौन सा भोग

    नवरात्रि के दिनों में माँ भगवती के विभिन्न रूपों का पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है की सच्चे मन और श्रद्धा से की गयी माँ भगवती की आराधना से वो प्रसन्न होती हैं और हमे मनचाहा वरदान देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की माँ भगवती को चढ़ाये जाने वाले भोग और प्रसाद…

    Spread the love
  • |

    आलू की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हर किसी उम्र के लोग पसंद करते हैं पर अगर ये आलू पूरी हो तो क्या कहना। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले उबले आलू को मैश कर लें। एक बाउल में आटा, आलू व सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें 2 छोटे चम्मच…

    Spread the love
  • |

    पोहा कटलेट

        नाश्ते में आप सभी ने पोहा तो कई बार बनाया होगा परंतु आज हम आपके साथ फोन एक नई रेसिपी साझा करने जा रहे है जो है पोहा कटलेट। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा 1 कप पानी 1/2 कप दही 1…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: हेल्दी और स्वादिष्ट अंकुरित सलाद

    सलाद तो हर भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको अंकुरित सलाद के बारे में बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री काला चना                                           100 ग्राम मूंग                                                     50 ग्राम…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *