|

बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार

Image Source: Google Search

आजकल संक्रमण के कारण बाहर का कहना सुरक्षित नहीं है। और बच्चों को खिलाना तो बिल्कुल भी नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार्स बनाने की सरल विधि।

सामग्री

घिसा हुआ नारियल 1 कप

क्रीम/ मलाई 1/4 कप

कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप

चॉकलेट 250 ग्राम पिघली हुई

विधि

सबसे पहले एक बाउल में घिसा हुआ नारियल और मलाई डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क को डालें। इन सबको एक साथ मिला कर इसके छोटे छोटे रोल्स बना लें। यदि जरूरत हो तो इसमें थोड़ा सा नारियल और मिला सकते हैं।

अब एक पैन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर से एक बाउल में चॉकलेट को डालकर पिघला लें। तैयार रोल्स को इस चॉकलेट में डालकर एक कोट लगा ले । अब इसको थोड़ी देर के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रखें। तैयार है होम मेड बाउंटी बार्स।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में   जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब /   फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जाने सदाबहार के औषधीय गुण

    सदाबहार के पेड़ का प्रयोग अधिकतर लोग अपने घर की सजावट के लिए करते हैं। या फिर इसके फूलों का प्रयोग पूजा में किया जाता है। पर कोई भी इसके पौधे के प्रयोग के बारे में नही जानता है।आज हम इसी सदाबहार के पौधे के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए शुरू…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : लज़ीज़ और जायकेदार शाही पनीर

    शाही पनीर उत्तर भारत का काफी लोकप्रिय व्यंजन है| ये व्यंजन ज्यादातर पार्टियों या शादी ब्याह में बनता है जोकी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुलहोटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार | आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 250 ग्राम पनीर 3 बड़े चम्मच घी या मक्खन 1 प्याज स्ट्रिप्स में कटा हुआ 1/2 ” टुकड़ा अदरक कटा हुआ 2 हरी मिर्च कटा हुआ 4 टमाटर कटा हुआ 2 इलायची 1/4 कप फेटा हुआ दही 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार 1/2 कप दूध 2 टीबीएसपी टमाटर की चटनी सजावट के लिए: 2 टीबीएसपी कसा हुआ पनीर 1 छोटा…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट पुदीने की चटनी बनाने की सरल विधि

    पुदीने के चटनी किसी भी साधारण से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। अगर इसे दाल चावल के साथ खाया जाए तो क्या कहना। आज हम आपको पुदीने की चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पुदीना पत्ती                25 ग्राम नमक…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: जाने मैगी के पकोड़े

    पकोड़े तो हम लोग खाना पसंद करते ही हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पकोड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने हैं मैगी से। बच्चे भी इसे बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं मैगी के पकोड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री मैगी                                                     1 पैकेट शिमला मिर्च, पत्ता गोभी,…

    Spread the love
  • |

    ऐसे बनाये आटे लहसुन का परांठा (गार्लिक परांठा)

    परांठे तो सभी ने खूब बनाये और खाये होंगे परन्तु आज हम आपको बताने जा रहे है गार्लिक परांठा बनाने की सरल विधि।  जोकि ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी है। सामग्री गेहूँ का आटा १ कप लहसुन का पेस्ट १ बड़ा चम्मच बारीक़ कटी धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच नमक स्वादानुसार…

    Spread the love
  • नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स

    व्रत के समय सबसे ज्यादा मुश्किल होता है इस बात को तय कर पाना की व्रत के सामान को प्रयोग में लाकर ऐसी क्या चीज बनाई जाए जिससे कि पेट भर जाए। तो आइए जानते हैं एक ऐसी ही आसान सी रेसिपी आलू के बॉल्स बनाने की। सामग्री उबले आलू 4 (मध्यम आकार के) समा…

    Spread the love