नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स

नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स
नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स
Image Source: Google Source

व्रत के समय सबसे ज्यादा मुश्किल होता है इस बात को तय कर पाना की व्रत के सामान को प्रयोग में लाकर ऐसी क्या चीज बनाई जाए जिससे कि पेट भर जाए। तो आइए जानते हैं एक ऐसी ही आसान सी रेसिपी आलू के बॉल्स बनाने की।

सामग्री

उबले आलू 4 (मध्यम आकार के)

समा के चावल 1 कप

सेंधा नमक स्वाद अनुसार

धनिया पत्ती 3 से 4 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

काली मिर्च 15 से 20 दाने

साबुत जीरा 1 छोटा चम्मच

हरी मिर्च 2 से 3 (बारीक कटी हुई)

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले समा के चावल को अच्छी तरह से धोकर 1 घंटे के लिए पानी में भीगा कर रखें। अब इसका अतिरिक्त पानी निकाल कर इसको कुकर में डालें और साथ में लगभग दो कप पानी भी डाल दें। अब कुकर में एक सीटी आने तक इसको पका ले। सिटी आ जाने पर फ्लेम को धीमा कर दें और 2 मिनट तक इसे पकने दें। 2 मिनट बाद गैस को बंद कर दें।

पूरी तरह से प्रेशर निकल जाने पर चावलों को एक बाउल में निकाल कर ठंडा करें। अब इसमें मसला हुआ आलू, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, पिसा जीरा  और पिसी हुई काली मिर्च को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

अब हाथों को तेल से ग्रीस करें और इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें। अब कढ़ाई को गैस पर रखें और तेल को तेज गर्म करें। तेज गर्म तेल में एक-एक करके सभी बॉल्स को डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून ले। तैयार हैं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स। इसको हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जाने छोटी इलाइची के फायदे

    हम सभी रोज ही किसी ना किसी चीज़ में छोटी इलाइची का प्रयोग करते ही है। पर क्या आप इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते है? तो आज बात करते है ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में। यदि आपका सर दर्द हो रहा हो और ठीक ना हो रहा हो तो छोटी…

    Spread the love
  • |

    जाने ब्रेड आमलेट बनाने का नया तरीका

    आमलेट तो सभी आयु वर्ग के लोग खाते ही हैं। बच्चों की तो ये फेवरिट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट होता है। आज हम आपको आमलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसको बनाना बड़ा ही आसान होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सबसे पहले एक बाउल में अंडा डाले। अब इसमें नमक…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: मटन का अचार

    अचार तो आपने बहुत से खाये होंगे पर क्या आपने कभी मटन का अचार खाया है। आज हम आपको बताने जा रहे है मटन का अचार बनाने की सरल विधि जो स्वाद में बहुत ही उम्दा है। तो शुरू करते हैं Chef Shipra की एक और रेसिपी। सामग्री मटन              250 ग्राम तेल               तलने…

    Spread the love
  • एयर फ्रायर से स्वादिष्ट दही के कबाब बनाने की सरल विधि

    सामग्री दही                              250 ग्राम (पानी निकला हुआ) प्याज                            2 (बारीक कटे हुए) गाजर                            3-4 (घीसी हुई) पनीर                            थोड़ा सा (घीसा हुआ) शिमला मिर्च                  1 छोटी (बारीक कटी हुई) लाल मिर्च                      ½ छोटी चम्मच गर्म मसाला                   ½ छोटी चम्मच चाट मसाला                   ½ छोटी चम्मच नमक                           स्वादानुसार आमचूर…

    Spread the love
  • |

    संडे स्पेशल: चिली चीज सेंडविच

    आज हम आपको टेस्टी चिली चीज सेंडविच की रेसिपी बताने जा रहें है। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ब्रेड               6 पीस प्याज            एक बारीक कटी हरी मिर्च       2 से 3…

    Spread the love
  • जाने स्वादिष्ट करेला मसाला करी बनाने की सरल विधि

    करेला खाना सेहत के लिए हर एक तरह से बहुत ही अच्छा होता है। चाहे करेले का जूस पीये या सब्जी खाये। सभी महिलाये करेले की सब्जी को अलग अलग तरह से बनाती है।आज हम भी आपको ऐसी ही एक अलग तरह की करेले की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री करेला                     …

    Spread the love