|

बनाना चोको चिप्स आइस क्रीम बनाने की सरल विधि

chef shipra
chef shipra

इस लॉक डाउन में यदि आपका भी मन है आइसक्रीम खाने का तो जरूर पढ़िए इसे। गर्मियों के दिनों में आइसक्रीम तो सभी की पसंदीदा बन जाती है परन्तु इस लॉक डाउन के कारण कोई भी बाहर का सामान नही खरीद सकता है । इसलिए आज मैं आपको बताने जा रही हूं एक बहुत ही आसानी से कम समय मे और कम सामान से बनने वाली आइसक्रीम जोकि सभी को बेहद पसंद आने वाली है।

सामग्री
केला 3 मध्यम आकार के
चीनी स्वादानुसार
चॉकलेट 1
मलाई 1 चम्मच
दूध 1 कप

विधि
सबसे पहले केले के छोटे छोटे टुकड़े कर ले और एक प्लेट में उसे फैला के फ्रीजर में आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे के बाद इसे निकाल कर ग्राइंडर में डाले और बारीक पीस लें । ध्यान रखे कि ठंडे केले को ही पीसना है उसे गर्म या नार्मल ना होने दे । अब इसमें दूध डाल कर फिर से ग्राइंड करें जिससे कि केले के टुकड़े पूरी तरह से पिस जाए। ये एक क्रीमी से टेक्सचर बनने लगेगा। अब इसमें मलाई, चीनी और चॉकलेट के टुकड़े डालकर एक बार फिर से ग्राइंड करें। अच्छी तरह से ग्राइंड होने के बाद इसको आइसक्रीम मौलड्स में डालकर फ्रीजर में रख दें । तैयार है आपकी बनाना चोको चिप्स आइस क्रीम । ऊपर से चॉकलेट के टुकड़ों से सजा कर सर्व करें ।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट ट्राई कलर डेजर्ट बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं तीन रंगों की डेजर्ट जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट डेजर्ट बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री दूध 1 लीटर चीनी 2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स 1/4 कप बारीक कटे हुए इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच कीवी की प्यूरी 1/2 कप…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट प्याज का आचार बनाने की सरल विधि

    आचार वैसे तो बरसो से भारतीय भोजन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता आया है। आज भी बिना आचार के खाना अधूरा ही समझा जाता है। ऐसा ही एक आचार है प्याज का आचार। आइए जानते है प्याज का आचार बनाने की सरल विधि। सामग्री: छोटी प्याज – 25-30 सफ़ेद सिरका – 1 1/2 कप हरी…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : बाज़ार जैसा चटपटा चना मसाला बनाने की सरल विधि

    होली के त्यौहार पे आप भी बनाये कुछ चटपटा सा नाश्ता जो की हेअल्थी भी हो और टेस्टी भी। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: काले चने – 2 कप लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच बना जीरा – 1/2 छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार चाट मसाला – 1/2 छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्रॉय कलर आइस क्रीम

    इस बार जरूर से बनाएं तिरंगा लस्सी जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट  आइस क्रीम बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री नारंगी लेयर के लिए : दही २ बड़े चम्मच आम का पल्प १/४ कप चीनी स्वादानुसार सफ़ेद लेयर के लिए : चीनी स्वादानुसार केला १ मैश…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *