|

संडे स्पेशल: चिली चीज सेंडविच

chefshipra recipe

आज हम आपको टेस्टी चिली चीज सेंडविच की रेसिपी बताने जा रहें है। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

ब्रेड               6 पीस

प्याज            एक बारीक कटी

हरी मिर्च       2 से 3

शिमला मिर्च  एक बारीक कटी

नमक          स्वादानुसार

लाल मिर्च     एक छोटी चम्मच

हरा धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

चीज             50 ग्राम

चाट मसाला  एक छोटा चम्मच

मक्खन         तलने के लिए

धनिया की चटनी

विधि

सबसे पहले एक बाउल में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, ग्रेट किया हुआ चीज और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। तैयार है हमारा मिश्रण चीज में भर सेंडविच में भरने के लिए।

अब ब्रेड स्लाइस को फैला कर रखें और उस पर बटर और हरी धनिया की चटनी को अच्छी तरह से लगा ले। अब इसमें तैयार मिश्रण को भरें ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस लगाएं। फिर से तैयार मिश्रण लगाएं इसके ऊपर तीसरा ब्रेड पीस लगाकर ऊपर से बटर लगाएं और ग्रिल्ड पेन पर धीमी आंच में 2 मिनट तक ढककर सिकने दें। अब इस सेंडविच को पलट दे और दोबारा से 1 मिनट तक ढककर दूसरी तरफ भी सेक लें। इस तरह से सेकने से सैंडविच अंदर तक पक जाएगा और साथ में बहुत ही क्रिस्पी भी बन जाएगा तो तैयार है चिली चीज सेंडविच। इसे चाट मसाले या हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    टेस्टी पाइनएप्पल फ्राइड राइस बनने की सरल विधि

    पुलाव खाने का मज़ा तो कुछ और ही होता है। कितना अच्छा लगता है यदि आप इसको बहुत ही आसानी से घर पर ही बना पाए तो। फिर चाहे खुद खाना हो या मेहमानों को परोसना हो। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: तेल               3 छोटा चम्मच टोफू के टुकड़े…

    Spread the love
  • नवरात्रे स्पेशल : नमकीन ड्राई फ्रूट्स

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको नमकीन डॉयफ्रुइट्स बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मखाने                                                2 कप बादाम                                                1 कप काजू                                                   1 कप सेंधा नमक                                          स्वादानुसार तेल                                                    तलने के लिए…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्राई कलर डेजर्ट बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं तीन रंगों की डेजर्ट जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट डेजर्ट बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री दूध 1 लीटर चीनी 2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स 1/4 कप बारीक कटे हुए इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच कीवी की प्यूरी 1/2 कप…

    Spread the love
  • जरूर बनाये मक्के के स्वादिष्ट कटलेट

    अगर आपको शाम के स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का मन करे तो मक्के के कटलेट्स बनाए जा सकते हैं। मक्का में अच्छा आता है और तब यह मीठा और फ्लेवरफुल रहता है। सामग्री- 1 कप मक्के का आटा 1 प्याज कटा हुआ ½ शिमला मिर्च कटी हुई 1 गाजर कद्दूकस किया हुआ ¼ कप…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: स्पेशल दाल चाट

    दाल की चाट तो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। साथ ही इसको बनाना काफी सरल होता है। आज हम आपको स्पेशल दाल चाट की रेसिपी बताने जा रहे है। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री चने की दाल        1 कप (रात भर भीगी हुई) मिनग डाल         1 कप (रात भर भीगी हुई) हरी…

    Spread the love
  • |

    किड्स स्पेशल: केले की टॉफ़ी

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे हमारी समस्त…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *