स्वादिष्ट और आसान पोहा कटलेट

नाश्ते में आप सभी ने पोहा तो कई बार बनाया होगा परंतु आज हम आपके साथ फोन एक नई रेसिपी साझा करने जा रहे है जो है पोहा कटलेट। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

पोहा 1 कप

पानी 1/2 कप

दही 1 बड़ी चम्मच

ग्रेटेड उबला आलू 1 कप

हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

प्याज 1/4 कप बारीक (कटा हुआ)

अदरक लहसुन पेस्ट 1/4 (पिसा हुआ)

धनिया पाउडर 1 1/2 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

हरी मिर्च 1(बारीक कटी हुई)

धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच

 

विधि

सबसे पहले एक बाउल में पोहा लें और उसमें पानी डालकर लगभग 5 मिनट्स के लिए भीगा दें। अच्छी तरह से भीग जाने के बाद उसमे मैश किया हुआ आलू डालें। अब इसमें प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पत्ती और नमक को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसको कटलेट की शेप दें।

एक फ्राइंग पैन को गैस पर रखें और उसमें एक एक कटलेट को रख कर टिक्की की तरह दोनी तरफ से हल्का सुनहरा होने तक भूनें। तैयार है पोहा कटलेट। इसको गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मलाई चाप बनाने की सरल विधि

    मलाई चाप एक बेहद लोकप्रिय इंडो-नॉर्थ इंडियन डिश है, जो अपने क्रीमी, हल्के मसालेदार और रेस्टोरेंट जैसे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसे स्टार्टर, स्नैक या नान, रूमाली रोटी और तंदूरी रोटी के साथ मुख्य व्यंजन के रूप में भी परोसा जा सकता है। आवश्यक सामग्री (3–4 लोगों के लिए) मुख्य सामग्री सोया चाप…

    Spread the love
  • |

    Chef shipra kitchen tips: झटपट अंडे उबालने का तरीका

    कभी कभी ऐसा होता है की हमारे घर पर बहुत से मेहमान आ जाते हैं। और हमे उनके लिए खाने की तैयारी करनी होती है। ऐसे में अगर आप उबले अंडे की कोई रेसिपी जैसे की अंडा करी बनाने की कोशिश करते हैं तो वो उबलने में बहुत समय ले लेता है। इसलिए आज हम…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: खजूर और इमली की चटपटी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो खजूर और इमली की तो क्या कहना। आज हम आपको खजूर और इमली की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री खजूर                                        1 कप (बीज निकला हुआ)…

    Spread the love
  • |

    व्रत स्पेशल: स्वादिष्ट नारियल की चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट नारियल की चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री नारियल                                               1 कप (घिसा हुआ) हरी मिर्च                                              2 धनिया पत्ती                                          2 बड़े चम्मच नीम्बू रस                                             1 ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक                                          ½ छोटा चम्मच पानी                                                   ½ कप विधि उपरोक्त सभी सामग्रियों…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: आम की कैंडी बनाने की आसान रेसिपी (Aam Ki Candy Recipe in Hindi):

    सामग्री: पके हुए आम – 4 से 5 (लगभग 1 किलो) चीनी – 1 कप (स्वादानुसार) नींबू का रस – 2 चम्मच इलायची पाउडर – ½ चम्मच (वैकल्पिक) मक्खन या घी – ट्रे को ग्रीस करने के लिए बनाने की विधि: आम का गूदा निकालें: पके हुए आमों को धोकर छील लें। गुठली हटाकर आम…

    Spread the love
  • जरूर बनाये मक्के के स्वादिष्ट कटलेट

    अगर आपको शाम के स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का मन करे तो मक्के के कटलेट्स बनाए जा सकते हैं। मक्का में अच्छा आता है और तब यह मीठा और फ्लेवरफुल रहता है। सामग्री- 1 कप मक्के का आटा 1 प्याज कटा हुआ ½ शिमला मिर्च कटी हुई 1 गाजर कद्दूकस किया हुआ ¼ कप…

    Spread the love