|

इंस्टेंट गुलाब जामुन बनाने के लिए अपनाए यह ट्रिक

chef shipra recipe

गुलाब जामुन किसे पसंद नहीं आते? लेकिन इसको बनाने में थोड़ा वक़्त और सामान दोनों लगते है। आज हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहें हैं जिससे आप इंस्टेंट गुलाब जामुन बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की ट्रिक। हम बनाएंगे गुलाब जामुन ब्रेड से।

सामग्री

ब्रेड स्लाइस 6

दूध 5-6 बड़े चम्मच

इलाइची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

चीनी 1 कप

रिफाइन तलने के लिए

विधि

सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारों को निकाल कर ग्राइंड कर लें। अब इसे दूध के साथ मिलकर नरम आटा गूंध लें। अब इसकी छोटी छोटी गोलियां बना लें। अब गैस पर कढ़ाई में रिफाइन डालकर गर्म करें और गोलियों को तल लें।

चाशनी बनाने के लिए आप एक पैन को गैस पर रखें। अब इसमें आधा कप पानी डालें और एक कप चीनी मिला लें। अब मध्यम आंच पर इसकी चाशनी तैयार कर लें। अब इसमें इलाइची पाउडर मिला लें।

हलकी गर्म चाशनी में गुलाब जामुन को डालकर ढक दें जिससे की उसमे चाशनी अच्छी तरह से मिल जाए। इसे 2 से 3 घंटों के लिए छोड़ दें। अब ठन्डे होने पर इसे सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जाने गाजर खाने के फायदे

    गाजर वैसे तो बहुत ही गुणी होती है। गाजर को अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करने से बहुत सी बिमारियों से बचा जा सकता है। गाजर के रोज़ाना सेवन से आँखों के रोगों को ठीक करने में सहायता मिलती है। जिस किसी भी व्यक्ति को पाचन से संबंधी दिक्कते हों उन्हें गाजर का…

    Spread the love
  • Chefshipra: गणेश चतुर्थी पर लगाएं स्वादिष्ट मोदक का भोग

    इस बार गणेश चतुर्थी पर लगाएं स्वादिष्ट मोदक का भोग। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री (Ingredients) मावा/खोया – 250 ग्राम पिसी चीनी – 150 ग्राम इलायची पाउडर – ½ चम्मच काजू-बादाम (बारीक कटे हुए) – 2-3 बड़े चम्मच घी – 1 बड़ा चम्मच केसर/पिस्ता (सजावट के लिए) – इच्छानुसार विधि (Method)…

    Spread the love
  • |

    जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री भुने छीले मूंगफली के दाने                                1 कप हरी मिर्च                                                2 नीम्बू रस                                               ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक                                           ½ छोटा चम्मच पानी                                                       ½ कप विधि उपरोक्त सभी सामग्रियों को सिल-बट्टे पर या…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट प्याज का आचार बनाने की सरल विधि

    अचार तो आपने बहुत से बनाये और खाये होंगे पर क्या आपने कभी प्याज का अचार खाया है ? जी हाँ आज हम आपको बताने जा रहे है प्याज के अचार की सरल विधि। सामग्री: छोटी प्याज – 25-30 सफ़ेद सिरका – 1 1/2 कप हरी मिर्च लम्बी कटी – 7-8 आम आचार मसाला (बिना…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट चटपटी गोभी मटर की सब्जी बनाने की सरल विधि

    गोभी की सब्जी तो हम सभी खाते ही हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहें हैं चटपटी गोबी मटर की सब्जी की रेसिपी। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। विधि एक कढ़ाई गैस पर चढ़ायें और उसमे तेल गर्म करें। अब इसमें साबुत जीरा और हींग डालकर तड़काएं। इसके बाद इसमें…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *