नवरात्रि स्पेशल: कैसे बनाएं स्वादिष्ट कचौड़िया

chefshipra, #chefshipra, kachodiya, vrat wali kachodi

किसी भी तीज या त्यौहार पैर कचौड़ियां तो बनती ही है पर यदि यही कचौड़ियां व्रत उपवास में भी खाने को मिल जाये तो क्या कहना। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट कचौड़ी बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

कुट्टू या सिंघाड़े का आटा         3 बड़े चम्मच

सेंधा नमक                               स्वादानुसार

बारीक़ कटा धनिया पत्ती           2 बड़े चम्मच

तेल                                          तलने के लिए

उबला आलू                           4

भुनी पीसी मूंगफली               3 छोटे चम्मच

बारीक़ कटी हरी मिर्च             4-5

पीसी काली मिर्च                 ½ छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में आलू को मैश कर ले। अब इसमें कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, धनिया पत्ती और सेंधा नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला ले। फिर इसको आटे की तरह गूंध लेने के बाद इसकी तेल से ग्रीसिंग कर के रख दे।

अब कचौड़ी में भरने के लिए मूंगफली के दानो में सेंधा नमक, काली मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला ले। अब अपने हाथो में तेल से ग्रीसिंग कर ले फिर थोड़ा सा आटे को तोड़ कर उसकी छोटी छोटी लोई बना ले। फिर इसमें तैयार की गयी स्टफ़िंग को भर के इसको अच्छी तरह से बंद कर दे।

अब एक गर्म पैन में तेल डालकर तेज़ गर्म करे और एक एक करके सभी कचौड़िओ को डीप फ्राई कर ले। गोल्डन ब्राउन रंग होने पे इनको निकाले । गर्मागर्म सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • संडे स्पेशल: स्वादिष्ट गोभी की पकौड़ी बनाने की सरल विधि

    गोभी की पकौड़ी तो लगभग सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको गोभी की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री बेसन                                   1/2 कप गोभी                                   1 मध्यम आकर का फूल (छोटे टुकड़े) नमक                                  स्वादानुसार लालमिर्च                               1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला                         …

    Spread the love
  • |

    उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई

    यूँ तो उत्तर भारत में कई तरह की मिठाइयां प्रचलित हैं पर आज हम आपको देव भूमि उत्तराखंड की एक ख़ास मिठाई बाल-मिठाई बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री खोया                                         250 ग्राम चीनी                                         200 ग्राम सफ़ेद चीनी की गोलियां                1 कटोरी कॉफ़ी…

    Spread the love
  • व्रत के लिए बनाएं स्पेशल आलू

    व्रत उपवास में जीरे वाले आलू सभी लोगो द्वारा बहुत ही पसंद किये जाते है। ये बनाने में बहुत ही आसान और स्वाद में उम्दा है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू            200 ग्राम (उबले हुए) हरी मिर्च         3-4 बारीक़ कटी हुई सेंधा नमक       स्वादानुसार देसी घी         …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट दही की चटनी बनाने की सरल विधि

    चटनी वैसे तो किसी भी खाने का जायका बड़ा देती है। आज हम आपको ऐसी ही एक दही की चटनी की रेसिपी के बारें में बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले दही को एक बाउल में लें। अब इसमें नमक और चीनी डालकर अच्छे से…

    Spread the love
  • |

    इंस्टेंट आचार बनाए छोलों से

    हम सभी को अचार बहुत ही ज्यादा पसंद होता है।सही मायनों में अगर कहा जाए कि अचार खाने का पूरक होता है तो गलत नही होगा। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे ही एक झटपट बनने वाले अचार की जो खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता है और बनाने में बहुत ही आसान।…

    Spread the love
  • |

    जाने कैसे बनाये बिना अंडे के कॉफ़ी वालनट कप केक

    कप केक तो सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं, ख़ास तोर पर बच्चे। आज हम आपको बिना अंडे के कॉफ़ी वालनट कप केक की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री बटर 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क 2 बड़े चम्मच कॉफी 4 बड़े चम्मच (गर्म…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *