अगर आपको भी है रात को दूध पीने की आदत तो एक बार जरूर पढ़ लें

chefshipra

अक्सर देखा जाता है की व्यक्ति रात के समय सोने से पहले दूध का सेवन कर के सोता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि रात के समय सही तरीके से दूध का सेवन ना करने से आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। आज हम आपसे इसी के बारे में बात करने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सा है दूध पीने का सही समय।

वैसे तो प्रत्येक व्यक्ति को दूध का सेवन करना चाहिए। विशेष रूप से महिलाओं को। जिन महिलाओं की उम्र 30 वर्ष से ऊपर है उन्हें प्रतिदिन दूध का सेवन करना चाहिए। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है इसलिए इसके नित्य सेवन से हड्डियां मजबूत रहती है।

दूध का सेवन प्राय सुबह या दिन में करना चाहिए। लेकिन अगर आप रात को दूध पीने के शौक़ीन हैं तो आप को शाम के भोजन करने के 3 घंटे के उपरान्त ही दूध का सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे कि आपको इसके उपरान्त 2 से 3 घंटे तक सोना नहीं है। और ना ही कुछ और खाना है।

दूध कभी भी बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ज्यादा ठंडा नहीं पीना चाहिए। हल्का गुनगुना दूध सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। इसके अलावा कभी भी दूध में चीनी नहीं मिलानी चाहिए। दूध में वैसे तो प्राकृतिक मिठास होती ही है। फिर भी आप चाहें तो इसमें गुड़, मिश्री, शहद या किशमिश भी डाल सकते हैं।

तो अगली बार दूध पीने से पहले इन बातों का अवश्य ध्यान रख लें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट कच्चे आम की मीठी चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट कच्चे आम  की  मीठी चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री कच्चा आम                                          2 (मध्यम ) पानी                                                    ½  कप गुड़                                                      ½  कप सेंधा नमक                                           ¾  छोटा चम्मच भुना जीरा                                              1  छोटा चम्मच गरम मसाला                                        ¾  छोटा चम्मच पीसी काली मिर्च                                   ¼ …

    Spread the love
  • |

    दीपावली स्पेशल: घर पर बनाइये स्वादिष्ट कलाकंद

    यूँ तो कलाकंद एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे खोया और चीनी से बनाया जाता है। यह मिठाई खासकर त्योहारों और खास मौकों पर बनाई और खिलाई जाती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद भी बेहद स्वादिष्ट होता है। बच्चों को तो यह खूब पसंद आती है। आइये जानते है कलाकंद…

    Spread the love
  • जाने क्या करे भूख न लगने पर

    बदलते मौसम के लोग अक्सर बीमार पड़ते ही है। आजकल किसी को भी आसानी से बुखार होना एक आम बात हो गयी है। लोग अक्सर बुखार में भूख ना लगने और मुँह का स्वाद ख़राब हो जाने के कारण परेशान रहते है। तो आज हम आपको बताते है एक आसान सा नुस्खा जिसके प्रयोग से…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट बथुए की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हम सभी पसंद करते हैं। पर सर्दियों के मौसम में बथुए की पूरी खाने का मजा ही कुछ और है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले बथुए की पत्तियों को अच्छी तरह धो कर के उबाल ले। ठंडा होने पर इन पत्तियों को अच्छे से मैश कर…

    Spread the love
  • |

    होटल के स्टाइल में बनाइये घर पर कटहल की सूखी सब्जी

    कटहल की सब्जी वैसे तो हर घर में बनती ही है। पर आज हम आपको होटल के स्टाइल में कटहल की सूखी सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। अगर आप ऐसे कटहल की सूखी सब्जी बनाएंगे तो खाने वाले उंगलियां चाटते रह जायेंगे। आइये जानते है इसको बनाने की सरल रेसिपी। सामग्री:…

    Spread the love
  • वट अमावस पर बनाये आटे के बरगद

    वट अमावस पर इसके प्रसाद में आटे के बरगद बनाये जाते है। आज हम आपको आटे के बरगद बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। सामग्री गुड़                          1/4 कप पिघला हुआ आटा                       1 कप रिफाइन आयल       डीप फ्राई करने के लिए विधि सबसे पहले गुड़…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *