नवरात्रि स्पेशल: बच्चों के लिए बनाएं गुड़ मूंगफली की चिक्की

अधिकतर लोग नवरात्रे में मूंगफली तो खाते ही हैं और साथ ही गुड़ का प्रयोग भी होता है। आज हम आपको घर पर ही इसको मिला कर बहुत ही स्वादिष्ट चिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं।

सामग्री

मूंगफली          1 कप (छिली और भुनी हुए)

गुड़             250 ग्राम

देसी घी          1 ½ बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक मोठे तले के पैन में गुड़ को टुकड़ो में तोड़ कर धीमी आंच पर पिघलने दें। साथ ही इसमें एक छोटी चम्मच घी डालें। लगातार चलाते रहें। इसके पूरी तरह पिघलने के बाद इसे एक से दो मिनट तक और पकाएं। पिघलने के बाद इसमें मूंगफली के दानो को भी डाल दें। अब इसे लगातार चलाते हुए अच्छे से मिला लें। और फिर गैस को बंद कर दें।

अब एक प्लेट में सतह पर घी को लगाए और इस मिश्रण को पलट दें। अब इसे बेलन में अच्छी तरह घी लगा कर अपनी इच्छा अनुसार पतला बेल लें। थोड़ा सा ठंडा हो जाने पर इसमें चाक़ू से कट के निशान लगा लें। ध्यान रखें कि पूरा ठंडा होने पर निशान पर से तोड़ लें और इसे अलग करें।

तैयार हैं आपकी गुड़ मूंगफली की चिक्की।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • अच्छी सेहत के लिए खाये ओट्स इडली

    ओट्स हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। पर अगर आप को ओट्स खाना पसंद न हो तो आप इसकी इडली बना कर भी खा सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है। साथ ही पौष्टिक भी होती है। आइये जानते हैं ओट्स इडली बनाने की…

    Spread the love
  • |

    चटपटी मसाले वाली स्वादिष्ट मूंगफली

    मूंगफली तो सभी पसंद करते हैं। पर आज हम आपको मसाले वाली मूंगफली की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मूंगफली                           100 ग्राम नमक                              स्वादानुसार तेल                                 तलने के लिए लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटी चम्मच धनिया पाउडर                  ¼ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर                ¼…

    Spread the love
  • आंवला की स्वादिष्ट और सरल रेसिपी

    आंवला खाने के काफी सारे फायदे होते हैं यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते ही हैं। आंवला में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी, कंपलेक्स फाइबर, कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा आंवले में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप रोजाना बच्चे को आंवला किसी ना किसी…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट अजवाइन की पूड़ी बनाने की सरल विधि

    सर्दियों के मौसम में पूड़ी तो सभी पसंद करते ही है। और अगर ये हों अजवाइन की पूड़ी हो तो क्या कहना। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आटा                     250 ग्राम अजवाइन               1 छोटा चम्मच नमक                    स्वादानुसार तेल                       तलने के लिए विधि सबसे पहले आटे में नमक…

    Spread the love
  • माइक्रोवेव में बनाए व्रत का ये स्नैक

    स्नैक्स तो हम सभी बहुत पसंद करते हैं। इसलिए हम आपको व्रत उपवास के लिए एक टी टाइम स्नैक्स के बारे में बताने जा रहें हैं जो बच्चो में खासकर की पसंद किया जाता है । इसका नाम है क्रिस्पी पोटैटो फ्राइज। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                  5 मध्यम सेंधा…

    Spread the love
  • मूली खाने के फायदे जानकार आप हो जायेंगे हैरान

    मूली तो लगभग हम सभी खाते ही हैं। ज्यादातर मूली को लोग अपने सलाद में खाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मूली के फायदे बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं। मूली खाने के फायदे। मूली में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। मूली खाने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं।…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *