व्रत स्पेशल: बनायें और खाएं यह स्वादिष्ट स्नैक

chef shipra recipe

व्रत के दौरान अक्सर हम कुछ हल्का फुल्का खाना पसंद करते हैं, पर समझ में यह नहीं आता की आखिर क्या बनाएं। आज हम आपको एक ऐसा व्रत का स्नैक- आलू मूंगफली लच्छा बताने जा रहें जो की बनाने में बहुत ही सरल है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

आलू 2 मध्यम आकार के

सेंधा नमक स्वादानुसार

मूंगफली 1/2 कप

मिर्च 1/4 छोटा चम्मच

काली मिर्च 1/8 छोटा चम्मच

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले आलू छील कर अच्छे से धो लें। अब आलू को ग्रेट कर लें जिससे उसके पतले लच्छे बन जाए। अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ा कर तेल को गर्म करें। अब गर्म तेल में लच्छों को डीप फ्राई करें। इसे आप नैपकीन पर निकाल लें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब मूंगफली को डीप फ्राई कर लें।

अब इन्हे ठंडा होने दें। अब इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर एक साथ मिला लें। तैयार है आपका आलू मूंगफली लच्छा।

इस स्नैक को आप किसी भी वक़्त खा सकते हैं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

 

Spread the love

Similar Posts

  • किचन के लिए खरीदारी करते हुए रखें इन बातों का ख्याल

    आज हम आपको आपकी किचन के लिए कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहें हैं जिसको करने के उपरांत आपका खाना तो स्वादिष्ट बनेगा ही साथ ही समय और पैसे की भी बचत होगी। आलू हमेशा पहाड़ी ही ख़रीदे। पहाड़ी आलू की सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है। लहसुन हमेशा गठा हुआ खरीदना चाहिए न की छितरा…

    Spread the love
  • |

    वर्जिन मोजिटो बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट मूँगफली की चटनी

    आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं एक बहुत ही आसान डोसे के साथ खाने के लिए चटनी जो बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते हैं इसकी विधि। सामग्री मूँगफली 1/2 कप चने की दाल 1/2 कप (भुनी हुई) हरि मिर्च 4 इमली थोड़ी सी नमक…

    Spread the love
  • बटर पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर की रेसिपी लोग बहुत ही पसंद करते है। आज हम आपको ऐसी ही एक पनीर की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मक्खन                            1 बड़ा चम्मच प्याज                               1 मध्यम (बारीक कटी हुई) नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटा चम्मच हल्दी…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट अमरूद की चटनी बनाने की सरल विधि

    सामग्री अमरुद                           250 ग्राम धनिया पत्ती                     ¼ कप नीम्बू रस                        1 बड़ा चम्मच काला नमक                 …

    Spread the love
  • |

    घर पर बनाएं आलू के पिज़्ज़ा

    आपने अपने बच्चों को कई तरह के पिज़्ज़ा खिलाएं होंगे पर क्या आपने कभी आलू पिज़्ज़ा बनाया या खाया है? आज हम आपको आलू पिज़्ज़ा की आसान रेसेपी बताने जा रहे है जोकि खाने स्वादिष्ट है बनाने में आसान। तो आइये शुरू करते है। सामग्री मैदा                  200 ग्राम उबले आलू        5 (मध्यम आकर…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *