स्वादिष्ट टमाटर की कढ़ी बनाने की सरल विधि

आज हम आपको टमाटर की कढ़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

विधि :

सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च को पीस कर के इसकी एक प्यूरी तैयार करें। अब एक पैन को गर्म करें और उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने के उपरांत जीरा, हींग, सरसों के दाने और मेथी दाना डालें और चटकाएं। अब गैस को धीमा कर दें।

अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और अदरक का पेस्ट मिलाएं। 8-10 करी पत्ता भी मिलाएं। अब इसमें टमाटर मिर्च की प्यूरी मिलाएं। अब बेसन में पानी डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान दें की इसमें कोई गुठलियां न रह जाए। जब ये अच्छे से मिल जाए तो इसमें बाकी का पानी मिला लें। अब इसे पैन में मिला दें। एक उबाल आने दें। गैस को धीमा कर दें। अब इसमें नमक और लाल मिर्च मिलाएं।

अब कढ़ी को धीमी आंच पर 10-12 मिनट्स तक पकाएं जिससे बेसन का कच्चापन ख़त्म हो जाये। हरा धनिया डालकर के मिलाएं। अब ऊपर से तड़का लगाने के लिए एक छोटी पैन में 1 चम्मच तेल डालें। इसमें 1/4 छोटी चम्मच जीरा डालें। लम्बी कटी हरी मिर्च तथा 3-4 करी पत्ते डालकर तड़का लगाएं। अब गैस बंद कर के थोड़ी सी लाल मिर्च भी डाल दें।

इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर मिला लें। तैयार है आपकी टमाटर की स्वादिष्ट कढ़ी।



सामग्री:

टमाटर: 5-6 मध्यम आकार के

बेसन : 3-4 बड़ी

बेसन : ¼ कप

पानी: 2 1/2 कप

नमक: स्वादानुसार

लाल मिर्च: 1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

अदरक का पेस्ट: 1/2 छोटा चम्मच

करी पत्ता: 8-10

जीरा : 1/2 छोटा चम्मच

मेथी दाना : ¼ छोटा चम्मच

सरसो के दाने: ¼ छोटा चम्मच

हींग : 1 चुटकी

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • नवरात्रि स्पेशल: इस नवरात्रि बनाएं टेस्टी पकौड़ियाँ

    नवरात्रि के व्रत में सभी लोगों को कुछ न कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना पसंद होता है। आज हम आपको टेस्टी पकोड़ियां बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं कूटू के आटे के पकौड़ियाँ बनाने की सरल विधि। सामग्री   कूटू का आटा                                        1/2 कप तेल                                                       तलने के लिए…

    Spread the love
  • |

    ब्रेड का टेस्टी और हैल्दी स्नैक

    ब्रेड तो बच्चे पसंद करते ही हैं। पर आज हम आपको ब्रेड के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ब्रेड के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी। सामग्री उबला आलू                      1(मैश किया हुआ) मकई के दाने                   2 बड़े चम्मच प्याज                               2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) धनिया…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट मुग़लई परांठा बनाने की सरल विधि

    संक्रमण के कारण बाहर का खाना पीना मना है। पर क्यों ना इस सर्दियों के मौसम में बनाये बड़ी आसानी से घर पर मुगलई परांठे। तो आइये जानते है इसकी सरल विधि। सामग्री गेहूँ का आटा 2 कप नमक स्वादानुसार पानी जरूरतानुसार भरावन के लिए: तेल 1 छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार प्याज़ 1/2 कप (बारीक…

    Spread the love
  • |

    बनाना शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक बनाना (केले) का हो तो क्या कहना। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको बनाना शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री बनाना                             2 दूध                                  100…

    Spread the love
  • जाने करी पत्ता के फायदे

    करी पत्ता अक्सर लोगो के घरो में पाया जाने वाला एक आम पौधा है। आप अधिकतर इन पत्तियों का प्रयोग छौक लगाने में करती होंगी। पर क्या आप इन पत्तियों के फायदे की बारे में भी जानती है। करी पत्ता एक ऐसा पौधा है जिसकी औषधीय गुडवत्ता बहुत ही अधिक है। तो आइये जानते है…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट मूंगोरी आलू बनाने की सरल विधि

    अक्सर गृहणियां इस बात को लेकर परेशान रहती हैं की आज खाने में क्या बनाया जाए। अगर आपको सब्जी बनाने का मन न हो और आप कुछ हट कर बनाना चाहें तो आप मूंगोरी आलू बना सकती हैं। ये खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट होती हैं। सामग्री मूंगोरी                            1/2 कटोरी आलू                             2 बड़े…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *