|

स्वादिष्ट मुग़लई परांठा बनाने की सरल विधि

संक्रमण के कारण बाहर का खाना पीना मना है। पर क्यों ना इस सर्दियों के मौसम में बनाये बड़ी आसानी से घर पर मुगलई परांठे। तो आइये जानते है इसकी सरल विधि।

सामग्री

गेहूँ का आटा 2 कप
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरतानुसार

भरावन के लिए:

तेल 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
प्याज़ 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च 2 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
शिमला मिर्च 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
गाजर 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
गर्म मसाला 1/2 छोटा चम्मच
आमचूर 1/2 छोटा चम्मच
घिसा हुआ पनीर 2 कप

विधि
सबसे पहले एक बाउल में गेहूँ का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब पानी के साथ इसका नरम आटा गूंथ लें। लगभग 15 मिनट्स के लिए इसको ढक कर रख दें।

भरावन के लिए:
अब कढ़ाई को गैस पर रखें और उसमें तेल गरम करें। अब इसमें प्याज को डालकर अच्छी तरह से भून लें। साथ ही नमक और हरी मिर्च भी डालें। अब इसमें लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें शिमला मिर्च और गाजर को डालकर लगभग तीन से चार मिनट तक पकायें।
अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, आमचूर और घिसा हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। लगभग 5 मिनट्स तक धीमी आंच पर इसको भूनें।

अब आटे की एक लोई लेकर उसे रोटी की तरह पतला बेलें। फिर उसमें तैयार सस्टफिंग को भरकर हल्के हाथों से बेलें। अब इसको मध्यम आंच पर परांठे की तरह सेक लें। तैयार है मुग़लई परांठा। इसको गरमा गरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    वर्जिन मोजिटो बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: सिंघाड़े की सब्ज़ी — आसान रेसिपी

    आवश्यक सामग्री सिंघाड़े – 250 ग्राम (उबले हुए या कच्चे) तेल – 2 टेबलस्पून जीरा – ½ टीस्पून हींग – 1 पिंच हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी) अदरक – 1 टीस्पून (कसा हुआ) हल्दी – ¼ टीस्पून धनिया पाउडर – 1 टीस्पून लाल मिर्च – स्वादानुसार नमक – स्वादानुसार गरम मसाला – ¼ टीस्पून…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट लेमन राइस बनाने की सरल विधि

    लेमन राइस खाने का मज़ा तो कुछ और ही होता है। कितना अच्छा लगता है यदि आप इसको बहुत ही आसानी से घर पर ही बना पाए तो। फिर चाहे खुद खाना हो या मेहमानों को परोसना हो। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तेल                      …

    Spread the love
  • |

    कच्चे पपीते का सलाद बनाने की सरल विधि

    सलाद वैसे तो काफी हैल्थी और नूट्रियस तो होता ही है साथ ही यह अपने आपने आप में एक सम्पूर्ण आहार भी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कच्चे पपीते के सलाद  सरल विधि। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री: पपीता                            150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ) लाल मिर्च पाउडर        1 टीस्पून…

    Spread the love
  • घर पर बनाएं आलू के पिज़्ज़ा

      आपने अपने बच्चों को कई तरह के पिज़्ज़ा खिलाएं होंगे पर क्या आपने कभी आलू पिज़्ज़ा बनाया या खाया है? आज हम आपको आलू पिज़्ज़ा की आसान रेसेपी बताने जा रहे है जोकि खाने स्वादिष्ट है बनाने में आसान। तो आइये शुरू करते है। सामग्री मैदा                  200 ग्राम उबले आलू       5 (मध्यम…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट बथुए की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हम सभी पसंद करते हैं। पर सर्दियों के मौसम में बथुए की पूरी खाने का मजा ही कुछ और है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले बथुए की पत्तियों को अच्छी तरह धो कर के उबाल ले। ठंडा होने पर इन पत्तियों को अच्छे से मैश कर…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *