|

स्वादिष्ट वेजिटेबल राइस बनाने की सरल विधि


यूँ तो खाने के साथ चावल सभी कहते है पर आजकल के मौसम में जब सभी प्रकार की सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती है तो क्यों ना वेजिटेबल राइस का मजा लिया जाए ? तो आइये आज जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्री

तेल                                   2 बड़े चम्मच

साबुत जीरा                       ½ छोटा चम्मच

बारीक़ कटा प्याज             1 छोटा

अदरक लहसुन पेस्ट         ½ छोटा चम्मच

कटी गाजर                       ½ कप

कटी बीन्स                        ½ कप

मटर                                 ½ कप

नमक                               स्वादानुसार

गर्म मसाला                      ½ छोटा चम्मच

धनिया पाउडर                 ¼ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर            ¼ छोटा चम्मच

चावल                              1 कप (30 मिनट भीगा हुआ)

पानी                                2 ½ कप

धनिया पत्ती                     बारीक़ कटी



विधि

एक पैन में तेल गर्म करके जीरा चटकाए। फिर इसमें लम्बी कटी प्याज को डालदे और नरम होने तक फ्राई करे। प्याज नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालदे और लगभग तीस सेकंड तक भुने। फिर इसमें कटी गाजर, बीन्स और मटर को डालकर अच्छी तरह से मिला ले।

अब इसमें नमक, गर्म मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च को डालके अच्छी तरह से मिला ले। फिर इसमें भागा चावल और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला ले और 8-10 मिनट के लिए ढक के पका ले। 10 मिनट के बाद गैस बंद करे और ढक्कन को पांच मिनट बाद ही खोले। धनिया पत्ती से गार्निश करे और गर्मागर्म सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • बिना भिगाये कैसे बनाएं राजमा झटपट

    राजमा बनाना सभी को भली-भांति आता है। लेकिन इसके लिए सभी को रात भर राजमा भीगा कर रखना पड़ता है। यदि कभी हम राजमा भिगाना भूल जाएं और हमें फटाफट से राजमा की सब्जी बनानी हो तो क्या करें? आइए जानते हैं इसी की आसान सी एक ट्रिक। विधि सबसे पहले जरूरत अनुसार राजमा ले…

    Spread the love
  • सर्दियों के लिए ख़ास शीतकालीन खाद्य पदार्थ

      क्या आप जानते हैं कि सर्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा मौसम है? इस दौरान लोगों को भूख ज्यादा लगती है. आश्चर्यजनक रूप से, सर्दियों में शरीर का इंजन बेहतर काम करता है और भोजन बेहतर पचता है। यह शरीर को अधिक पोषण प्रदान करने में सहायता करता है। तो सर्दियों के…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: व्रत के लिए कुटु के आटे के फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी

    आज हम आपको व्रत में खाए जाने वाले कुट्टू के आटे के फ्रेंच फ्राइज की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री (2–3 लोगों के लिए) आलू – 3 मध्यम आकार के कुट्टू का आटा – ½ कप सेंधा नमक – स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर (वैकल्पिक) – ¼ छोटा…

    Spread the love
  • |

    आम का गलका बनाने की सरल विधि

    आम का गलका उत्तर भारत, विशेषकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में बनाया जाने वाला एक पारंपरिक, खट्टा-मीठा और मसालेदार व्यंजन है। इसे कच्चे आम और मसालों से तैयार किया जाता है और यह पूरी, पराठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। आवश्यक सामग्री कच्चे आम – 3–4 (मध्यम…

    Spread the love
  • |

    आलू की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हर किसी उम्र के लोग पसंद करते हैं पर अगर ये आलू पूरी हो तो क्या कहना। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले उबले आलू को मैश कर लें। एक बाउल में आटा, आलू व सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें 2 छोटे चम्मच…

    Spread the love
  • |

    क्या खाएं योगा करने से पहले?

    योगा सप्ताह मनाने के दौरान सभी लोग अपने सेहत और योगा पर खास ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि योगा करने से पहले क्या चीजें खानी चाहिए हैं जिससे कि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे और किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो। तो आइए आज जानते…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *