|

Chef Shipra Recipe: फ्राइड अंडो की लज़ीज़ करी

ज्यादातर नॉन वेज खाने वाले लोग अंडे को तो पसंद करते ही है। आज हम आपको अंडो की लज़ीज़ करी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं Chef Shipra की एक और रेसिपी।

सामग्री

अंडे                       5-6

अदरक                   1/2 इंच

प्याज                      2 मध्यम आकर के

टमाटर                   1 मध्यम आकर के

हल्दी                      ¼  छोटा चम्मच

पिसा धनिया            ¼  छोटा चम्मच

लाल मिर्च                ¼  छोटा चम्मच

लहसुन                   10-12 कली

तेल                        तलने के लिए

नमक                     स्वाद अनुसार

हरा धनिया              गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले अंडो को एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। अब इन्हें थोड़ा ठंडा होने पर छील लें। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। इसमें छिले हुए अंडो को डालकर फ्राई करें। हल्का सुनेहरा होने पर निकाल लें। ध्यान रखें की एक एक कर के ही अंडे फ्राई करना है। वरना ये आपस में चिपकेंगे। अब उसमें 2 बड़ा चम्मच तेल छोड़ कर बाकी का निकाल लें।

अब अदरक, लहसुन, प्याज और टमाटर को ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को कढ़ाई में डालकर भुने। अब इसमें हल्दी, मिर्च और धनिया मिलाएं। जब ये अच्छे से फ्राई हो जाये तो इसमें पानी और नमक मिलाएं। अब इसमें अंडो को एक एक कर के डाल दें। अब इसमें उबाल आने दें।

हरे धनिये से गार्निश कर के सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • दलिया खाने के फायदे जानकार रह जाएंगे हैरान

    दलिया एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जो की पौष्टिक तो होता ही है। साथ ही ये बहुत ही लाभकारी भी होता है। आज हम आपको दलिया खाने के फायदे बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। जिन व्यक्तियों का वजन थोड़ा ज्यादा है, उन्हें दलिये का नित्य रूप से सेवन करना चाहिए। ये आपके…

    Spread the love
  • |

    मकई के आटे से बनाये स्वादिष्ट ढोकले

    नाश्ते में ढोकले तो सभी महिलाएं कभी ना कभी बनाती ही है। पर क्या आपने कभी मक़्क़ी के आटे के ढोकले खाये है। ये बनाने में बहुत ही आसान होते हैं और स्वाद में उम्दा होते है। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मक्के का आटा           2 कप नमक                        …

    Spread the love
  • |

    पोहा कटलेट

        नाश्ते में आप सभी ने पोहा तो कई बार बनाया होगा परंतु आज हम आपके साथ फोन एक नई रेसिपी साझा करने जा रहे है जो है पोहा कटलेट। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा 1 कप पानी 1/2 कप दही 1…

    Spread the love
  • |

    बिना ओवन के कैसे बनाये बिस्कुट

    बिस्कुट वैसे तो सभी उम्र के लोगों को पसंद होते है पर बच्चे इसे बड़े ही ख़ुशी से खाते हैं। और अगर ये बिस्कुट देसी घी के बने हो तो ये और भी पौष्टिक हो जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं घर में कढ़ाई में कैसे बनाये बिस्कुट। विधि: सबसे पहले आटा…

    Spread the love
  • |

    आम का गलका बनाने की सरल विधि

    आम का गलका उत्तर भारत, विशेषकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में बनाया जाने वाला एक पारंपरिक, खट्टा-मीठा और मसालेदार व्यंजन है। इसे कच्चे आम और मसालों से तैयार किया जाता है और यह पूरी, पराठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। आवश्यक सामग्री कच्चे आम – 3–4 (मध्यम…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट पालक की पकौड़ी बनाने की सरल विधि

    पकौड़ी तो सभी उम्र के लोग पसंद करते ही हैं। पर बरसात के मौसम में पालक की पकौड़ी खाने का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको पालक की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री बेसन                            1/2 कप पालक                          1 1/2कप बारीक कटी हुई नमक                            स्वादानुसार लालमिर्च                       1/4…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *