पारंपरिक आम का अचार बनाने की सरल विधि

 

आज हम आपके साथ एक पारंपरिक आम का अचार (कच्चे आम का अचार) बनाने की सरल और स्वादिष्ट रेसिपी साझा करने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है।

सामग्री (Ingredients):
कच्चे आम – 1 किलो

नमक – 100 ग्राम (स्वादानुसार)

हल्दी पाउडर – 2 बड़े चम्मच

सौंफ – 3 बड़े चम्मच

मेथी दाना – 2 बड़े चम्मच

कलौंजी – 1 बड़ा चम्मच

सरसों दाना – 2 बड़े चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 3 बड़े चम्मच

हींग – 1/2 छोटा चम्मच

सरसों का तेल – 300 से 400 ml (या ज़रूरत अनुसार)

बनाने की विधि (Method):

सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें (कोई नमी नहीं होनी चाहिए)। अब इस आम को छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें।
अब कटे हुए आम में नमक और हल्दी को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे किसी बड़े बर्तन में ढककर 2-3 दिन तक धूप में रख दें और बीच-बीच में चलाते रहें।

मसाला तैयार करना:
अब मेथी दाना और सौंफ को हल्का सा भून लें और दरदरा सा पीस लें। अब एक बाउल में पिसी हुई सौंफ, मेथी, कलौंजी, सरसों दाना, लाल मिर्च पाउडर और हींग को डालकर अच्छे से मिला लें। अब धूप में रखे हुए आम के टुकड़ों में यह तैयार मसाला डाल दें। अब सरसों का तेल गर्म करके ठंडा कर लें और फिर आम-मसाले में ऊपर से डाल दें। अंत में इसको अच्छे से मिलाएं।
अब अचार को किसी साफ़ और सूखे कांच के बर्तन (या सिरेमिक जार) में भर दें और 4-5 दिन तक धूप में रखें। ध्यान रखे कि हर रोज़ हल्के हाथ से चलाएं।
7-10 दिन में आम का अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

 

Spread the love

Similar Posts

  • Chef Shipra Recipe: मूंग दाल की नमकीन

    हम घर पर नमकीन तो बनाते ही हैं। आज हम आपको मूंग दाल की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं एक और Chef Shipra Recipe मूंग दाल की नमकीन बनाने की सरल विधि। सामग्री मूंग दाल                                    2 कटोरी (रात भर भीगी हुई) तेल                                           तलने के लिए नमक                                       स्वादानुसार विधि सबसे पहले…

    Spread the love
  • जानिये अंगूर खाने के फायदे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: व्रत के लिए कुटु के आटे के फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी

    आज हम आपको व्रत में खाए जाने वाले कुट्टू के आटे के फ्रेंच फ्राइज की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री (2–3 लोगों के लिए) आलू – 3 मध्यम आकार के कुट्टू का आटा – ½ कप सेंधा नमक – स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर (वैकल्पिक) – ¼ छोटा…

    Spread the love
  • छोटी छोटी मगर काम की बातें

    यदि आप मोटापे से परेशान है तो बादाम का सेवन ना करें क्योंकि इसमें वसा अधिक मात्रा में होता है जिसकी वजह से वजन बढ़ता है। यदि किसी कारण से आप चिड़चिड़ा महसूस कर रहे है तो २-३ काजू का सेवन करें। ऐसा करने से आपका मूड ठीक हो जाएगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।…

    Spread the love
  • |

    झटपट तैयार होने वाला प्याज का स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो प्याज का तो क्या कहना। आज हम आपको प्याज का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सफ़ेद प्याज                               500 ग्राम पीसी राई                                   3…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: बिना तंदूर के कैसे बनाएं तंदूरी चिकन

    नॉनवेज खाने वाले लोग तंदूरी चिकन तो पसंद करते ही है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं तंदूरी चिकन की रेसिपी वो भी बिना तंदूर के और घर बैठे। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री दही                              1/2 कप बटर                             1 क्यूब तेल                               ग्रीसिंग के लिए…

    Spread the love