स्वादिष्ट आम की मिठाई बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

आज हम आपको बताने जा रहे है बहुत ही सरल तरीके से बनाई जाने वाली आम की मिठाई की सरल रेसिपी। तो आइये शुरू करते है।

आवश्यक सामग्री:

पके हुए आम – 2 बड़े (या 1 कप आम का गूदा)

मावा (खोया) – 1 कप

चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)

देशी घी – 2 टेबल स्पून

इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून

कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) – सजाने के लिए

बनाने की विधि:

सबसे पहले पके हुए आमों को छीलकर उनका पूरा गूदा निकाल लें और मिक्सर में पीसकर एक सी प्यूरी बना लें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करें और आम की प्यूरी को डालकर मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि उसका पानी पूरी तरह से सूखने लगे और वह गाढ़ा हो जाए (लगभग 10 मिनट)। अब इसमें मावा डालें और अच्छे से मिलाएं। अब धीमी धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें ताकि मिक्सचर तले में चिपके नहीं। अब इसमें चीनी को डालें और फिर से अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को धीरे-धीरे गाढ़ा होने दे। अंत में इलायची पाउडरको डालकर मिला लें। और जब मिश्रण एक जगह इकट्ठा सा होने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे तब गैस को बंद कर दें।

अब किसी प्लेट या ट्रे में घी लगाकर मिश्रण को अच्छी तरह से फैला दें। उसके ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और हल्के हांथो से दबा दें। और जब मिठाई पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो मनचाहे आकार में काट लें।
इस मिठाई को आप खास मौके या त्योहारों या गर्मियों में ठंडा करके परोस सकते हैं। इस मिठाई को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट और हेअल्थी मसाला आलू परांठां बनाने की सरल विधि

    वैसे तो हम सभी ने विभिन्न् प्रकार के आलू परांठो के जयेको का आनंद लिया हुआ है, पर आज हम आप को बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट मसाला आलू परांठां बनाने की रेसिपी। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है साथ ही हेअल्थी भी होती है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल…

    Spread the love
  • |

    स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक स्ट्रॉबेरी का हो तो क्या कहना। ये पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री स्ट्रॉबेरी                            2 दूध                                  100 ग्राम…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट गोभी की सब्जी बनाने की विधि

    सर्दियों में गोभी आसानी सेमार्केट में मिल जाती है और इसका सेवन हर तरह से हमारे लिए उपयोगी भी होता है। वैसे तोह गोभी के कई प्रकार के व्यंजन बनते है पर आज हम आपको बताने जा रहे है स्वादिष्ट गोभी की सब्जी बनाने की विधि। सामग्री: फूलगोभी – 1 मध्यम आकार की, टुकड़ों में…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : नमकपारे बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकपारे। ये हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप पानी                                         जरूरतानुसार तेल                                           तलने के…

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट मूँगफली की चटनी

    आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं एक बहुत ही आसान डोसे के साथ खाने के लिए चटनी जो बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते हैं इसकी विधि। सामग्री मूँगफली 1/2 कप चने की दाल 1/2 कप (भुनी हुई) हरि मिर्च 4 इमली थोड़ी सी नमक…

    Spread the love