|

मूली की सब्जी बनाने की विधि

मूली तो आपने सलाद में कई बार खायी होगी पर क्या आपको पता है की मूली की सब्जी भी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। आइये आज हम आपको बताते है सरल और स्वदिस्थ मूली की सब्जी बनाने की विधि।

सामग्री:

मूली: 250 ग्राम (धोकर, पतले टुकड़ों में कटी हुई)
मूली के पत्ते: 1 कप (धोकर, बारीक कटे हुए)
तेल: 2 टेबलस्पून
जीरा: 1 टीस्पून
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
हल्दी पाउडर: 1/2 टीस्पून
धनिया पाउडर: 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 टीस्पून (स्वादानुसार)
नमक: स्वादानुसार
गरम मसाला: 1/4 टीस्पून
हरा धनिया: 1 टेबलस्पून (गार्निश के लिए)

विधि:

सबसे पहले मूली को धोकर पतले टुकड़ों में काट लें और पत्तों को भी अलग से बारीक काट लें।अब अदरक और हरी मिर्च को कद्दूकस करे या बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में तेल को गर्म करें। उसमें जीरा डालकर तड़काएं। अब इसमें अदरक और हरी मिर्च को डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर को डालकर मसाले को 10-15 सेकंड तक भूनें। अब इसमें कटे हुए मूली के टुकड़ो और उसके पत्ते को डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं ताकि सभी मसाले मूली के साथ अच्छी तरह से मिल जाएं।

अब इसमें नमक डालें और ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इसको चलाते रहें ताकि सब्जी जले नहीं। जब मूली नरम हो जाए तो गरम मसाला डालें और 2 मिनट तक और पकाएं। मूली की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है। इसे ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।

ऐसी और सरल और स्वादिष्ट रेसिपी के लिए फॉलो करे शेफ शिप्रा को।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    घर पर बनाएं आलू के पिज़्ज़ा

    आपने अपने बच्चों को कई तरह के पिज़्ज़ा खिलाएं होंगे पर क्या आपने कभी आलू पिज़्ज़ा बनाया या खाया है? आज हम आपको आलू पिज़्ज़ा की आसान रेसेपी बताने जा रहे है जोकि खाने स्वादिष्ट है बनाने में आसान। तो आइये शुरू करते है। सामग्री मैदा                  200 ग्राम उबले आलू        5 (मध्यम आकर…

    Spread the love
  • |

    अदरक का शरबत बनाने की सरल विधि

    अदरक का शरबत एक ऐसा पेय है जो की स्वाथय के लिए काफी लाभदायक होता है। ये आपकी पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री सूखी अदरक (सौंठ)         1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी                            1 कप नीम्बू                            1/2 लौंग                             3-4 छोटी इलाइची…

    Spread the love
  • |

    व्रत में खाएं और खिलाएं साबूदाना की खिचड़ी

    अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि व्रत में आखिर क्या खा सकते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत में बनाने के लिए स्वादिष्ट साबूदाना की खिचड़ी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी। सामग्री: साबूदाना – 1 कप मूंगफली – 1/2 कप (भुनी हुई और दरदरी पिसी हुई) आलू – 1 (उबला और छोटे…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट आंवले की मीठी चटनी बनाने की सरल विधि

    चटनी तो वैसे ही किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है परन्तु अगर ये आंवले की हो तो ये स्वास्थय के लिए भी लाभकारी होती है। आज हम आपको आंवले की मीठी चटनी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। सामग्री आंवला : 250 ग्राम गुड़ : 250 ग्राम गर्म मसाला: 1/2 छोटा चम्मच इलाइची…

    Spread the love
  • |

    चॉकलेट शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक चॉकलेट का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको चॉकलेट शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री दूध                                  1 गिलास चीनी                               2 छोटा चम्मच चॉकलेट सिरप…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra Recipe: भरवां टिंडे बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी

    भरवां टिंडे बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी सामग्री: टिंडे – 8-10 मध्यम आकार के प्याज – 2 बारीक कटे हुए तेल – 3-4 बड़े चम्मच सौंफ – 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच गरम…

    Spread the love